यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Car Tyre pressure : हर मौसम के हिसाब से बदलता है आपके कार का टायर प्रेशर! कहीं हो न जाए बड़ा नुकसान
किसी भी वाहन में टायर एक अहम भूमिका निभाता है।आपको बता दें कि किसी भी टायर का सही एयर प्रेशर होना बेहद जरूरी होता है। लेकिन क्या आप इस बात को जानते है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Car Tyre pressure : वाहन चाहे कोई भी हो सड़क पर चलने के लिए उसे टायर की जरूरत पड़ती है ऐसे में टायर अपनी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन क्या आपको पता है हर मौसम के लिए टायर में अलग अलग एयर प्रेशर होना काफी जरूरी होता हुआ।
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
भारतीय बाजार में आज के समय में कई टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आ गए है। जिनके इस्तेमाल से आप अपने कार के टायर के प्रेशर को चेक कर सकते है। इससे कार के टायर फीट और आपको अचानक किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये आपको पहले से ही किसी भी तरह की होने वाली दिक्कत के बारें में जानकारी दे देता है।
टायर में 40PSI प्रेशर सही होता हैं या नहीं
आप में से कुछ लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि क्या कार के टायर में 40PSI प्रेशर सही होता है और ये क्या सुरक्षित होता है। आपको बता दे इसका जवाब ह है पर ये सभी कार के टायर के लिए सही नहीं होता है। क्योंकि आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि अलग-अलग टाइप्स के लिए अलग-अलग प्रेशर रेटिंग होती है किसी टायर के लिए 40PSI प्रेशर सही होता है और किसी के लिए इससे अधिक भी अच्छा हो सकता है।
पैसेंजर और स्पोर्ट्स कारों के लिए टायर प्रेशर
आपको बता दे ये पैसेंजर कारों या स्पोर्ट्स कारों के लिए 40 PSI प्रेशर लेवल का टायर प्रेशर सही होता है। वहीं छोटी कारों के लिए 35 PSI से नीचे प्रेशर रहे तो ये काफी बेहतरीन होता है। और बात ट्रक की करें तो इसके लिए 40 PSI बहुत कम हो सकता है। हालांकि कार के लिए 30PSI से 40PSI तक टायर प्रेशर रखा जा सकता है। जो पूरी तरह से कार और उनके टायर पर निर्भर करता है।


.jpg)