यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कार के अंदर भर रही है धुंध तो आजमाएं ये आसान उपाय, चुटकियों में मिलेगा परेशानी का हल
Fog on Car Windshield कार में जमा होने वाली धुंध आमतौर पर कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर के अंतर का परिणाम होती है। यह तब बनती है जब अंदर और बाहर के वा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Fog on Cars Windshield: धुंधली स्क्रीन आपके ड्राइविंग अनुभव को खराब कर सकती है। सबसे अधिक दिक्कत बारिश के समय होती है। इससे सामने देखने में परेशानी होती है। धुंध आमतौर पर कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर के अंतर का परिणाम होती है। यह तब बनती है जब गर्म हवा ठंडी सतह के संपर्क में आती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ तरीके अपनाकर आप अपनी कार के विंडशील्ड को डिफॉग कर सकते है।
डिफॉग बटन का प्रयोग करें
अगर आप इस बात से अनजान हैं तो आपको बता दें अपनी कार के विंडशील्ड को डिफॉग करने के लिए डिफॉग बटन का इस्तेमाल करें। ये बटन आपके कार के अंदर आता है। बटन दबाने से हवा सीधे विंडशील्ड तक पहुंच जाती है।
ये भी पढ़ें-
जब Anand Mahindra के घर आई 'बिग डैडी ऑफ ऑल एसयूवी', लोगों से कहा- सुझाएं इसका नाम

एसी को ऑन करें
मानसून के दौरान बारिश का ठंडा पानी आपकी विंडशील्ड से टकराकर उसे ठंडा कर देता है। दूसरी ओर कार के भीतर का तापमान रहता है, जो इंटिरियर में धुंध का कारण बन सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक लिंट-फ्री कपड़े से स्क्रीन को पोछ लेना चाहिए, ताकि आपको दिखाई देने लगे। फिर आप बाहर के तापमान से मेल खाने के लिए अपनी कार के एसी को चला दें। इससे धुंध गायब हो जाएगी। यह कार को डिफॉग करने में काफी मदद करता है।

खिड़की को नीचे करें
विंडशील्ड से धुंध को दूर करने के टिप्स ढूंढ रहे हैं, तो खिड़की को नीचे करना एक अच्छा विकल्प है। जब बाहर की हवा अचानक आपकी कार के अंदरूनी हिस्से को भर देती है, तो अंदर का तापमान बाहर के तापमान से मेल खाने लगता है जिससे आपके कार के विंडशील्ड की धुंध कम हो जाती है।
.jpg)