Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    E20 Petrol में मिलावट पर सख्‍त हुई पेट्रोलियम कंपनी, 3651 पंपों पर हुई शुद्धता की जांच, क्‍या आया नतीजा

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:00 AM (GMT+05:30)

    भारत में जब से पेट्रोल में 20 फीसदी ईथेनॉल का मिश्रण किया जा रहा है, तभी से इसमें मिलावट की शिकायत की जा रही है। इसे देखते हुए Hindustan Petrolium की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बीते कुछ महीनों से E20 Petrol को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सरकार की ओर से पेट्रोल में 20 फीसदी Ethanol के मिश्रण के बाद सोशल मीडिया पर लगातार कई दावे किए जा रहे हैं। इसी को गंभीरता से लेकर देश की प्रमुख तेल कंपनियों में शामिल Hindustan Petrolium की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। तेल कंपनी की ओर से किस तरह की कार्रवाई की गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    E20 Petrol पर विवाद जारी

    देशभर में बीते कुछ महीनों से ई20 पेट्रोल को लेकर काफी विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। इन वीडियो में से कई वीडियो में पेट्रोल में पानी का मिश्रण दिखाया जा रहा है।

    HPCL हुई सख्‍त

    लगातार सोशल मीडिया पर कई तरह के दावों को लेकर देश की प्रमुख तेल कंपनी हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम काफी सख्‍त हो गई है। HPCL की ओर से लगातार पेट्रोल पंपों पर जांच की जा रही है। 

    3651 पंपों पर हुई जांच

    HPCL की ओर से अभी तक देशभर में 3651 पंपों पर जांच की है और इस दौरान पेट्रोल के नमूने लेकर परीक्षण भी किए हैं। इस तरह की जांच सात जुलाई से 13 जुलाई के बीच की गई है। जिसमें 2173 रिटेल आउटलेट शामिल हैं। इसी के साथ तीन जुलाई से 13 जुलाई के बाद HPCL की ओर से 1385 नियमित निरीक्षण भी किए गए हैं।

    सरप्राइज इंस्‍पेक्‍शन भी हुई

    तेल कंपनी की ओर से इस दौरान सरप्राइज इंस्‍पेक्‍शन भी की है। एचपीसीएल की गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ने 93 अचानक निरीक्षण किए, जबकि निगम की मोबाइल प्रयोगशाला सुविधाओं का उपयोग करके 49 ईंधन नमूनों का परीक्षण भी किया गया। 

    खबरें और भी

    क्‍या आया नतीजा

    हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जिन 3651 पंपों पर अभी तक जांच की गई है, उनमें से किसी पर भी ईंधन में मिलावट, संदूषण, किसी भी प्रकार की गंभीर अनियमितता और गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन का कोई मामला सामने नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें- सामने आया E20 पेट्रोल का असली कच्चा चिट्ठा! इंजन रहेगा सुरक्षित, लेकिन जेब पर बढ़ेगा कितना बोझ