Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Festive Season में Hyundai की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्‍काउंट, 80 हजार रुपये तक के मिल रहे ऑफर्स

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 09:00 AM (GMT+05:30)

    साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से Festiv ...और पढ़ें

    हुंडई की ओर से फेस्टिव सीजन के दौरान क्‍या ऑफर दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
    हुंडई की ओर से फेस्टिव सीजन के दौरान क्‍या ऑफर दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Festive Season के दौरान Hyundai की कारों पर हजारों रुपये के ऑफर्स
    2. कंपनी इस महीने Venue पर दे रही 80 हजार रुपये तक की बचत का मौका

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों को ऑफर करने वाली साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से Festive Season के दौरान हजारों रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। किस गाड़ी को इस महीने खरीदने पर कितनी बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Hyundai Venue पर सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट

    हुंडई की ओर से वेन्‍यू को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को Festive Season में खरीदने पर सबसे ज्‍यादा बचत की जा सकती है। हुंडई से मिली जानकारी के मुताबिक इस महीने वेन्‍यू को खरीदने पर 80629 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसमें कैश डिस्‍काउंट, एक्‍सचेंज बोनस आदि शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- सितंबर 2024 में Hyundai की 64 हजार से ज्यादा बिकी गाड़ियां, CNG मॉडल में हुई 13.8% की बढ़ोतरी

    Hyundai Grand Nios i10 पर भी होगी बचत

    हुंडई की सबसे सस्‍ती गाड़ी के तौर पर हैचबैक सेगमेंट में Grand Nios i10 को लाया जाता है। अक्‍टूबर 2024 के दौरान अगर इसे खरीदा जाता है तो वेन्‍यू के बाद सबसे ज्‍यादा बचत की जा सकती है। इस हैचबैक पर इस महीने में कंपनी की ओर से अधिकतम 58 हजार रुपये के डिस्‍काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। इस गाड़ी को Hy CNG Duo तकनीक के साथ भी ऑफर किया जाता है।

    Hyundai i20 पर भी है ऑफर

    हुंडई की प्रीमियम हैचबैक के तौर पर बाजार में मिलने वाली i20 पर भी इस महीने हजारों रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी को फेस्टिव सीजन के दौरान 31 अक्‍टूबर तक खरीदने पर अधिकतम 55 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    Hyundai Exter पर भी मिलेगा ऑफर

    हुंडई की ओर से माइक्रो एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली एक्‍सटर को अगर आप फेस्टिव सीजन के दौरान खरीदने का मन बना रहे हैं तो कंपनी इस गाड़ी पर भी 31 अक्‍टूबर तक 42972 रुपये की बचत का मौका दे रही है। Hyundai i-10 की तरह ही इसे भी HY CNG Duo तकनीक के साथ भारतीय बाजार में बिक्री के लिए ऑफर किया जाता है।

    वेरिएंट पर ऑफर में हो सकता है अंंतर

    हुंडई की ओर से यह भी बताया गया है कि अलग-अलग मॉडल के वेरिएंट पर भी अलग-अलग डिस्‍काउंट ऑफर किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप हुंडई की किसी भी गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो नजदीकी शोरूम पर जाकर डिस्‍काउंट ऑफर्स की सही जानकारी ली जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- Hyundai Creta EV के लॉन्‍च से पहले मिली इंटीरियर की जानकारी, अगले साल हो सकती है लॉन्‍च