Diwali से पहले Hyundai Creta पर आया ₹1 लाख का बंपर डिस्काउंट, Exter और Aura पर भी मिल रही शानदार छूट
Hyundai ने दिवाली के मौके पर अपनी पॉपुलर कारों Creta, Exter और Aura पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर किए हैं। ग्राहक ...और पढ़ें

Hyundai की कारों पर बंपर दिवाली ऑफर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। Hyundai ने फेस्टिव सीजन 2026 के लिए खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी अपनी पॉपुलर कारों Hyundai Creta, Hyundai Exter और Hyundai Aura पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। आइए विस्तार में जानते हैं कि इन गाड़ियों की कीमत कितनी है और इनपर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?
Hyundai Exter पर डिस्काउंट
Hyundai की पॉपुलर माइक्रो SUV Exter पर ग्राहकों को 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। कैश डिस्काउंट के अलावा, कंपनी Exter खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक फाइनेंस ऑफर भी दे रही है। इसके तहत फाइनेंस कराई गई प्रत्येक 1 लाख रुपये की राशि पर शुरुआती EMI महज 999 रुपये से शुरू होती है। Hyundai Exter की एक्स-शोरूम कीमत 5.86 लाख रुपये से शुरू होकर 9.60 लाख रुपये तक जाती है।
Hyundai Aura पर छूट

Hyundai Aura पर भी में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसपर 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट कंपनी दे रही है। साथ ही Exter की तरह ही Aura पर भी कार लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए शुरुआती EMI 999 रुपये प्रति 1 लाख रुपये की फाइनेंस राशि से शुरू करने का ऑफर दे रही है। Hyundai Aura की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होकर 8.67 लाख रुपये तक जाती है।
Hyundai Creta पर ऑफर

Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV Creta पर इस त्योहारी सीजन में सबसे बड़ा कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत ग्राहक इसके चुनिंदा वेरिएंट पर 1 लाख रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, फाइनेंस विकल्प चुनने वाले ग्राहकों के लिए शुरुआती EMI 999 रुपये प्रति 1 लाख रुपये की फाइनेंस राशि से शुरू होती है। Hyundai Creta की एक्स-शोरूम कीमत 10.91 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए 20.46 लाख रुपये तक जाती है।

