विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 महीने में 89,727 से ज्यादा घरों में पहुंची 21.8km का माइलेज देने वाली ये SUV, मिल रहा ₹1 लाख का डिस्काउंट

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:25 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 02:29 PM (IST)

Hyundai Creta पर दीवाली से पहले 1 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसकी पिछले छह महीने में 89,727 यूनिट की बिक्री हुई है।

Hyundai Creta के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन

Hyundai Creta के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai Creta भारतीय बाजार में कंपनी की एक प्रमुख SUV है। इसकी पिछले छह महीने में 89,727 यूनिट की बिक्री हुई है। इतना ही नहीं यह कई महीनों तक सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का खिताब भी रहा है। इसपर कंपनी दीवाली से पहले 1 लाख रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इतना ही नहीं, लेवल-2 ADAS, छह एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए हुंडई क्रेटा के डिजाइन, इंटीरियर, कनेक्टिविटी, सेफ्टी और इंजन के बारे में विस्तार में जानते हैं।

डिजाइन और एक्सटीरियर

Hyundai Creta (2)

Hyundai Creta का डिजाइन शार्प और मॉडर्न स्टाइल पर बेस्ड है। इसके फ्रंट में ब्लैक क्रोम पैरामेट्रिक रेडिएटर ग्रिल, हॉरिजन LED पोजिशनिंग लैंप और DRLs के साथ क्वाड-बीम LED हेडलैंप दिए गए हैं। पीछे की तरफ कनेक्टिंग LED टेललैंप SUV को अलग पहचान देते हैं।

इसके अलावा, इसमें R18 डायमंड-कट अलॉय व्हील, सीक्वेंशियल फंक्शन वाले LED टर्न इंडिकेटर, वेलकम फंक्शन के साथ पुडल लैंप, क्रोम आउटसाइड डोर हैंडल और फ्रंट-रियर स्किड प्लेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इंटीरियर और कंफर्ट फीचर्स

Hyundai Creta के केबिन में इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर स्क्रीन दी गई हैं। इसके अलावा, चुनिंदा वेरिएंट में 8-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, पैसेंजर सीट एडजस्टमेंट, ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन और फ्रंट सीट वेंटिलेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Hyundai Creta (4)

SUV में 60:40 स्प्लिट रियर सीट, दो-स्टेप रियर सीट रिक्लाइनिंग, रियर विंडो सनशेड और रियर वायरलेस चार्जर भी दिया गया है। इसके अलावा, वॉयस-इनेबल्ड स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ और स्लाइडिंग फ्रंट कंसोल आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी

Hyundai Creta में वेरिएंट के अनुसार 20.32 सेमी (8-इंच) टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम या 26.03 सेमी (10.25-इंच) HD ऑडियो-वीडियो नेविगेशन सिस्टम मिलता है। टॉप वेरिएंट में 26.03 सेमी मल्टी-डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर और 8-स्पीकर वाला Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम भी दिया गया है।

Hyundai Creta (3)

इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा चुनिंदा वेरिएंट में मिलती है। इसके अलावा, Hyundai Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Alexa के साथ होम-टू-कार सुविधा और JioSaavn म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप भी उपलब्ध हैं।

सेफ्टी फीचर्स और लेवल-2 ADAS

Hyundai Creta में छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल-स्टार्ट असिस्ट और हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।

टॉप वेरिएंट में Hyundai SmartSense लेवल-2 ADAS भी मिलता है। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, सराउंड-व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर और डैशकैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Hyundai Creta (6)

इंजन और ट्रांसमिशन

Hyundai Creta तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 1.5-लीटर MPi पेट्रोल, 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल और 1.5-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन मिलता है। इन इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन दिए गए हैं। माइलेज की बात करें तो उपलब्ध ARAI माइलेज आंकड़ों के अनुसार, इसका टर्बो पेट्रोल DCT वेरिएंट 18.4 kmpl और डीजल मैनुअल वेरिएंट 21.8 kmpl तक का माइलेज देता है।

इंजन विकल्प

पावर

टॉर्क

ट्रांसमिशन

ARAI माइलेज

1.5L MPi पेट्रोल

115 PS

143.8 Nm

6-स्पीड MT

17.4 kmpl

1.5L MPi पेट्रोल

115 PS

143.8 Nm

iVT ऑटोमैटिक

17.7 kmpl

1.5L U2 CRDi डीजल

116 PS

250 Nm

6-स्पीड MT

21.8 kmpl

1.5L U2 CRDi डीजल

116 PS

250 Nm

6-स्पीड AT

19.1 kmpl

1.5L टर्बो GDi पेट्रोल

160 PS

253 Nm

7-स्पीड DCT

18.4 kmpl

डायमेंशन और फ्यूल टैंक

Hyundai Creta की लंबाई 4,330 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,610 मिमी है, जबकि फ्यूल टैंक की क्षमता 50 लीटर दी गई है। ब्रोशर में ऊंचाई का आंकड़ा रूफ रेल्स के साथ दिया गया है। SUV में आगे मैकफर्सन स्ट्रट विद कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन और पीछे कपल्ड टॉर्शन बीम एक्सल सस्पेंशन मिलता है। इसके फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

Hyundai Creta की कीमत

Hyundai Creta पेट्रोल की कीमत

वेरिएंट

कीमत (₹)

Creta 1.5 MPi Petrol MT E

10,90,700

Creta 1.5 MPi Petrol MT EX

12,06,700

Creta 1.5 MPi Petrol MT EX(O)

13,14,200

Creta 1.5 MPi Petrol MT S(O)

14,20,700

Creta 1.5 MPi Petrol MT S(O) Knight Edition

14,39,200

Creta 1.5 MPi Petrol iVT EX(O)

14,49,700

Creta 1.5 MPi Petrol MT SX

15,04,400

Creta 1.5 MPi Petrol MT SX DT

15,19,400

Creta 1.5 MPi Petrol iVT S(O)

15,65,700

Creta 1.5 MPi Petrol MT SX Premium

16,34,200

Creta 1.5 MPi Petrol MT SX Premium DT

16,49,200

Creta 1.5 MPi Petrol MT King

17,27,800

Creta 1.5 MPi Petrol MT King DT

17,42,800

Creta 1.5 MPi Petrol iVT SX Premium

17,78,700

Creta 1.5 MPi Petrol iVT SX Premium DT

17,93,700

Creta 1.5 MPi Petrol iVT King

18,68,800

Creta 1.5 MPi Petrol iVT King Knight Edition

18,83,300

Creta 1.5 MPi Petrol iVT King DT

18,83,800

Creta 1.5 Turbo Petrol DCT King

19,91,300

Creta 1.5 Turbo Petrol DCT King DT

20,06,300

Hyundai Creta डीजल की कीमत

वेरिएंट

कीमत (₹)

Creta 1.5 CRDi Diesel MT E

12,52,800

Creta 1.5 CRDi Diesel MT EX

13,85,700

Creta 1.5 CRDi Diesel MT EX(O)

14,73,200

Creta 1.5 CRDi Diesel MT S(O)

15,84,700

Creta 1.5 CRDi Diesel MT S(O) Knight Edition

16,03,200

Creta 1.5 CRDi Diesel AT EX(O)

16,08,200

Creta 1.5 CRDi Diesel AT S(O)

17,29,700

Creta 1.5 CRDi Diesel MT SX Premium

17,92,700

Creta 1.5 CRDi Diesel MT SX Premium DT

18,07,700

Creta 1.5 CRDi Diesel MT King

18,85,800

Creta 1.5 CRDi Diesel MT King DT

19,00,800

Creta 1.5 CRDi Diesel AT King

19,77,800

Creta 1.5 CRDi Diesel AT King DT

19,92,800

Creta 1.5 CRDi Diesel AT King Knight Edition

20,11,300

कलर और स्पेशल एडिशन

Hyundai Creta (5)

Hyundai Creta को टाइटेनियम ब्लैक, रॉबस्ट एमराल्ड पर्ल, एटलस व्हाइट, एटलस व्हाइट विद ब्लैक रूफ, इकोट्रॉनिक ग्रे, इकोट्रॉनिक ग्रे मैट, स्टारी नाइट और टाइटेनियम ब्लैक मैट जैसे एक्सटीरियर कलर दिए गए हैं। इसके अलावा, Creta Knight और Lounge Edition भी शामिल हैं। Knight एडिशन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर, ब्रास कलर इंसर्ट, ब्लैक अलॉय व्हील और रेड ब्रेक कैलिपर्स जैसे खास डिजाइन एलिमेंट मिलते हैं। वहीं, Lounge Edition में सिल्वर कलर इंसर्ट, खास सीट डिजाइन, मूनव्हाइट एम्बिएंट लाइट और रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

यह भी पढ़ें- नई Hyundai Bayon कुल सात वेरिएंट में होगी लॉन्च, जानिए किसमें मिलेंगे कौन-से फीचर्स?