Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hyundai की घरेलू ब्रिकी हुई 20.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी, इस महीने से बढ़ेगी गाड़ियों की कीमत

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 04:54 PM (IST)

    Hyundai Car sales Report Dec 2022 देश में सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी में से हुंडई ने दिसंबर 2022 में कुल 18.2 प्रतिशत बढ़कर 57852 यूनिट्स की सेल की ...और पढ़ें

    Hyundai's domestic sales increased by 20.2 percent,
    Hyundai's domestic sales increased by 20.2 percent,

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क।   भारतीय बाजार में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की कुल बिक्री दिसंबर 2022 में 18.2 प्रतिशत बढ़कर 57,852 यूनिट्स रही है। आपको बता दे Hyundai Motor India Ltd (HMIL) ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने 2021 में इसी महीने में 48,933 यूनिट्स की सेल की थी। इसमें घरेलू ब्रिकी पिछले महीने 20.2 प्रतिशत बढ़कर 38,831 यूनिट्स की रही है, जबकि एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने इसकी 32,312 यूनिट्स की सेल की थी।

    दिसंबर 2021 में 16,621 यूनिट्स की हुई सेल

    कंपनी ने अपने बयान में कहा कि दिसंबर 2021 में 16,621 यूनिट्स की सेल की थी। जिसके मुकाबले निर्यात भी 14.4 प्रतिशत बढ़कर 19,021 यूनिट्स की हो गई।

     

    घरेलू ब्रिकी में हुई बढ़ोतरी

    साल 2022 के लिए , हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने ये कहा कि उसने 2021 में पोस्ट की गई 5,05,033 यूनिट्स की तुलना में 9.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5,52,511 यूनिट्स की सेल की है। कंपनी ने घरेलू ब्रिकी में बढ़ोतरी दर्ज की है।

    एक्सपोर्ट्स की ब्रिकी 7,00,811 यूनिट्स रही है

    2022 में  एक्सपोर्ट की ब्रिकी 2021 में 6,35,413 यूनिट्स की सेल की तुलना में 7,00,811 यूनिट्स की रही है , जिसमें 10.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी। 2021 में 1,30,380 यूनिट्स  की तुलना में निर्यात पिछले वर्ष 13.7 प्रतिशत बढ़कर 1,48,300 यूनिट्स की हो गई है।

    कंपनी की बयान

    एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा कि हमने एक मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो के कारण 2022 में अपनी उच्चतम घरेलू बिक्री दर्ज की है।

    कीमत में हुई बढ़ोतरी

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी में से हुडंई ने अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की है। आपको बता दे इस लिस्ट में शामिल वेन्यू, वेरना, क्रेटा, अलकज़ार, टक्सन, कोना ईवी, ऑरा, आई20 और ग्रैंड आई10 निओस शामिल है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    इन दमदार गाड़ियों ने किया साल 2022 में लोगों के दिलो पर राज, कीमत से इंजन तक दमदार

    कोहरे में गाड़ी चलाते समय जरूर करें ये काम, हो सकती है बड़ी दुर्घटना