Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hyundai Exter 5.80 लाख रुपए में हुई लॉन्च, डैशकैम के साथ मिलगें 60 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 06:42 PM (IST)

    Hyundai Exter Launched: हुंडई की नई Exter भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसके डिजाइन में बदलाव के साथ-साथ 2 नए कलर, केबिन में बदलाव और डैशकैम भी दिया हुआ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai ने भारत में अपनी लोकप्रिय माइक्रो-SUV Exter का अपडेटेड 2026 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। TATA Punch को टक्कर देने वाली इस कार में कई अहम बदलाव किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 5.80 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए है जबकि सबसे टॉप मॉडल 9.42 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाता है।

    Hyundai 2026 का एक्सटीरियर

    कार के अगले हिस्से में अब डार्क फिनिश वाली नई ग्रिल दी गई है जो इसे पहले से ज्यादा बोल्ड बनाती है। इसमें 15-इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। पीछे की तरफ नए नया स्पॉइलर और टेलगेट पर नया डिजाइन दिया गया है। Hyundai का दावा है कि 1,643 मिमी की ऊंचाई के साथ वह अपने सेगमेंट में सबसे ऊंची कार है जिससे अंदर बैठने वालों को ज्यादा जगह महसूस होती है।

    Hyundai 2026 कलर्स

    यह कार अब 7 सिंगल रंगों और 1 डुअल ऑप्शन में उपलब्ध है। इस बार कंपनी ने दो नए रंग- Gloden Bronze और Titanium Black Matter जोड़े हैं। आप इसे टाइटन ग्रे, एटलस व्हाइट, स्टारी नाइट, टाइटेनियम ब्लैक और रेंजर खाकी जैसे रंगों में भी खरीद सकते हैं।

    Hyundai 2026 की इंटीरियर

    कार के अंदर अब नेवी और ग्रे कलर्स का नया कॉम्बिनेशन दिया गया है जो काफी अच्छा लगता है। डैशबोर्ड पर अब 3D कार्बन पैटर्न की डिजाइन दी गई है। साथ ही, इसका स्टीयरिंग व्हील D-कट है और 3d फिनिश दिया गया है। अब ब्रांड मेटल पैडल भी दे रहा है जो अक्सर काफी महंगी कारों में ही मिलता है।

    खबरें और भी

    लंबे सफर से ड्राइवर को थकान ने हो इसके लिए हाथ रखने के लिए आर्मरेस्ट दिया गया है। सामान रखने के लिए डिग्गी पहले की तरह ही 391 लीटर की है जिसमें काफी सामान आ सकता है।

    2026 हुंडई के फीचर्स

    इस कार में कंपनी की तरफ से ही Dashcam लगा हुआ मिलता है जो ड्राइविंग के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसके अलावा वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले दिया गया है। पीछे बैठने वालों के लिए अब नया Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है और 300 से ज्यादा Voice Commands हैं जो बिना इंटरनेट के भी काम करते हैं।

    इन सब चीजों के अलावा इसमें Hyundai का ब्लूलिंक सिस्टम है जिससे आप कार के 60 से ज्यादा फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं।

    2026 Hyundai की इंजन और पावर

    इसमें 1.2 लीटर का 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ CNG पावपट्रेन का विकल्प भी मिलता है। ग्राहकों के पास MT और AT दोनों तरह के ट्रांसमिशन चुनने का ऑप्शन है। इसके अलावा जो लोग ज्यादा माइलेज चाहते हैं उनके लिए CNG मॉडल भी उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात है कि इसका CNG ऑप्शन 225 लीटर डुअल-इंजन के साथ आता है।

    यहां नीचे हर वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत की जानकारी दी गई है:

    The new Hyundai EXTER – Variants & Pricing (Ex-showroom INR)
    Engine Transmission Variant Price
    1.2 l Kappa petrol MT HX 2 5 79 900
    HX 3 6 23 900
    HX 4 7 21 900
    HX 6 7 94 900
    HX 8 8 35 900
    AMT HX 3 6 90 900
    HX 4+ 8 05 900
    HX 6 8 54 900
    HX 8 9 07 900
    HX 10 9 41 900
    1.2 l Bi-fuel Kappa petrol with CNG MT HX 2 6 99 900
    HX 3 7 43 900
    HX 4 8 26 900
    HX 6 8 93 900
    HX 8 9 40 900

    यह भी पढ़ें- महज 5.7 सेकंड में 0 से 100 की होगी पार, भारत में लॉन्च हुई Lexus की पहली इलेक्ट्रिक कार