यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hyundai i20 or Toyota Glanza: पावर के मामले में कौन सी गाड़ी है दमदार?
अब इस Hyundai i20 में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। 1.2-लीटर पेट्रोल 82bhp का पावर और 115Nm का टॉर्क जन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। हुंडई i20 इंडियन मार्केट में Toyota Glanza को कड़ी टक्कर देती है। दोनों गाड़ियों की अच्छी खासी डिमांड है। अगर आप भी नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं और इन दोनों गाड़ियों की बीच कन्फ्यूज हैं तो आपकी कन्फ्यूजन दूर होने वाली है। यहां इन दोनों गाड़ियों की खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं।
प्रीमियम हैचबैक ग्लांजा
ग्लांजा नए जेनरेशन Heartac प्लेटफार्म पर आधारित है। इसका ग्रिल क्रोम की वजह से अब पहले ज्यादा चमकदार लग रहा है। वहीं हेडलाइन डिजाइन भी अब नया-नया सा लग रहा है। फ्रंट में सबसे ज्यादा आकर्षित करेगा इसका Carbon Fiber- जैसा बंपर डिजाइन। अन्य बदलाव में शामिल है नए 16 इंच के अलॉय, नया टेललाइट डिजाइन और विंडो के नीचले हिस्से में दिया गया क्रोम। ग्लांजा चार ट्रिम्स में उपलब्ध है।

हुंडई i20 इंजन
हाल के दिनों हुंडई ने अपनी i20 के डीजल इंजन के ऑप्शन को बंद कर दिया था। अब इस हैचबैक में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। 1.2-लीटर पेट्रोल 82bhp का पावर और 115Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल है जो 118bhp का पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें मैनुअल, सीवीटी और डीसीटी यूनिट को जोड़ा जाएगा।
ग्लांजा इंजन
ग्लांजा में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90 हार्स की पॉवर जेनरेट करता है। ड्यूअल वीवीटी, ड्यूल जेट टेक्नालॉजी से लैस यह इंजन पहले से ज्यादा रिफाइंड बन चुका है। 5 स्पीड मैन्यूअल के साथ अब कंपनी 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प देती है। यह इंजन आपको रोजाना सिटी ड्राइविंग के लिए पर्याप्त पॉवर और पिकअप देगी। टोयोटा का दावा है इस गाड़ी का माइलेज भी पहले से बेहतर हो चुका है और आप 18-20 kmpl की औसत माइलेज पा सकते हैं।
खबरें और भी
हुंडई i20 वेरिएंट
आप इसमें स्पोर्ट्स, एस्टा और एस्टा(O) वेरीएंट्स को चुन सकते हैं। इसके साथ ही वाहन निर्माता कंपनी जल्द ही हुंडई को BS6 2 इमिशन नियम के तहत इसके इंजन को अपडेट कर सकती है।