Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hyundai Ioniq 5 को भारत में मिल रहा तगड़ा रिस्पॉन्स, अब तक बिकीं 1000 से अधिक कारें

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 06:00 PM (GMT+05:30)

    इसमें नए हेडलैम्प्स फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और 20-इंच अलॉय व्हील्स के साथ फ्लेयर्ड-व्हील आर्च मिलते हैं। अंदर में इसमें दो 12.3-इंच स्क्रीन मिलता है - ...और पढ़ें

    Hyundai Ioniq 5 sales cross the 1,000 unit mark in India
    Hyundai Ioniq 5 sales cross the 1,000 unit mark in India

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हुंडई Ioniq 5 को जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया था। जुलाई तक कार निर्माता ने प्रीमियम EV की 500 इकाइयां बेची थीं। और अब ये आंकड़ा बढ़कर 1,000-यूनिट तक पहुंच गया है। आइये जानते हैं इस गाड़ी में क्या कुछ है खास।

    Hyundai Ioniq 5 लुक और डिजाइन

    Hyundai Ioniq 5 रेट्रो स्टाइलिंग के साथ पेश किया गया है। रेट्रो अपील के लिए इसमें 'पैरामीट्रिक पिक्सेल एलईडी' स्क्वायर हेडलाइट्स और मल्टी-एलईडी टेललाइट्स दिए गए हैं। इसका रियर डिजाइन पारंपरिक 1980 के दशक की हैचबैक जैसे लैंसिया डेल्टा इंटीग्रल से भी प्रेरित लगता है। हालांकि, मैने डेल्टा इंटीग्रल को केवल तस्वीरों में ही देखा है।

    Hyundai Ioniq 5 में स्लाइडिंग सेंट्रल कंट्रोल ऑफर किया गया है। आप अधिक जगह बनाने के लिए इसके कपहोल्डर्स, आर्मरेस्ट और स्टोरेज क्यूबियों के साथ पूरी यूनिट को स्थानांतरित कर सकते हैं। इसके अलावा, पीछे की बेंच सीट में पावर स्लाइडिंग फंक्शन है और इसे पीछे की तरफ अधिकतम लेगरूम के लिए समायोजित किया जा सकता है।

    एडास फीचर्स से लैस

    एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें नए हेडलैम्प्स, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, और 20-इंच अलॉय व्हील्स के साथ फ्लेयर्ड-व्हील आर्च मिलते हैं। अंदर में इसमें दो 12.3-इंच स्क्रीन मिलता है - एक इकाई प्रत्येक क्लस्टर के लिए और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स भी मिलते हैं। 2 ADAS, पावर सीटें, छह एयरबैग, और वाहन-टू-लोड फंक्शन (V2L) जिसके इस्तेमाल से कार के किनारे पावर सॉकेट के माध्यम से किया जाता है।

    खबरें और भी

    बैटरी पैक और रेंज

    कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक कार अगर आप फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके चार्ज करेंगे तो यह केवल 18 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। Hyundai Ioniq 5 में एक 72.6kWH बैटरी पैक दिया गया है, जो 216bhp और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है, जो सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन के माध्यम से पिछले पहियों तक पहुंचाया जाता है। इसे एक बार चार्ज करने पर 631km की ARAI-सर्टिफाइड रेंज मिलती है और इसमें 350kW DC चार्जर का इस्तेमाल करके 18 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।