विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyundai ने जारी किया 3-रो इलेक्ट्रिक SUV Ioniq 9 का टीजर, नवंबर में होगी लॉन्च

Updated: Fri, 01 Nov 2024 05:30 PM (IST)

Hyundai Ioniq 9 का टीजर जारी किया गया है। इसमें डुअल मोटर लेआउट वाला 100 kWh बैटरी पैक देखने के लिए मिल सकता है जो 379 bhp की पावर और 700 Nm का पीक टॉ ...और पढ़ें

Hyundai Ioniq 9 का टीजर जारी हुआ।
Hyundai Ioniq 9 का टीजर जारी हुआ।

HighLights

  1. कंपनी की पहली 3-रो इलेक्ट्रिक SUV होगी।
  2. इसे नवंबर में लॉन्च किया जाएगा।
  3. इसकी कीमत KIA EV9 जितनी होगी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आने वाली है, जो 3-रो इलेक्ट्रिक SUV रहने वाली है। कंपनी की तरफ से इसका एक टीजर भी जारी किया गया है। जिसमें बताया है कि उनकी यह 3-रो इलेक्ट्रिक SUV नवंबर में लॉन्च होगी। इस इलेक्ट्रिक SUV का नाम Hyundai Ioniq 9 रहने वाला है। इसका इंतेजार लोगों को लंबे समय से था। आइए जानते हैं कि इसका डिजाइन कैसा रहने वाला है और यह किन बेहतरीन फीचर्स के साथ आ सकती है।

Hyundai Ioniq 9: टीजर में क्या दिखा?

  • यह हुंडई की पहली 3-रो इलेक्ट्रिक SUV रहने वाली है। इसके टीजर में ज्यादा कुछ देखने के लिए नहीं मिला है, केवल इसके साइज प्रोफाइल के बारे में पता चला है। इसके साइड विंडो लाइन में C-पिलर से D-पिलर की ओर एक किंक प्रोजेक्टिंग दी गई है। इसमें दिया गया रूफ रेल्स इसे लंबा लुक देते हैं।
  • इसके साथ ही Ioniq 9 के सामने की तरफ पिक्सेल-डिज़ाइन सिंगल स्ट्रिप LED DRL सिग्नेचर दिया गया है और इनके नीचे स्क्वायर-इश पिक्सेल डिज़ाइन LED हेडलाइट्स दी गई है। इसके ए-पिलर्स को पीछे की ओर घुमाया गया है और अंत की ओर एक सहज प्रवाह दिया गया है।
  • कार के पीछे की तरफ कॉन्सेप्ट के पिक्सेल एलईडी बार डिज़ाइन दिया गया है, जिसे प्रोडक्शन मॉडल में टी-आकार के सिग्नेचर से बदला गया है। शीट मेटल पर शार्प क्रीज और फ्लेयर्ड रियर हंच, फ्लश डोर हैंडल और टर्बाइन-शेप एलॉय व्हील भी देखने के लिए मिलते हैं।

Hyundai Ioniq 9: कैसा होगा पावरट्रेन

हुंडई Ioniq 9 के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें EV9 के समान ही 100 kWh की बैटरी देखने के लिए मिल सकती है। यह डुअल मोटर लेआउट 379 bhp की पीक पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।

Hyundai Ioniq 9

Hyundai Ioniq 9: भारत में कब होगी लॉन्च

हुंडई की इलेक्ट्रिक SUV की लंबाई 5 मीटर से अधिक और व्हीलबेस 3 मीटर से ज्यादा हो सकता है। इसका इंटीरियर लग्जरी और प्रीमियम कोशेंट से अधिक होगी। भारत में CBU के रूप में लॉन्च की जा सकती है। इसकी कीमत किआ EV9 के आसपास हो सकती है। यह कंपनी की पहली 3-पंक्ति वाली इलेक्ट्रिक SUV होगी और यह उत्तरी अमेरिका, यूरोप, दक्षिण कोरिया और यहाँ तक कि भारत सहित कई प्रमुख बाजारों में लॉन्च की संभावनाओं वाला एक वैश्विक उत्पाद होगा।

यह भी पढ़ें- दो लाख रुपये की Down Payment के बाद घर ले आएं Maruti Brezza, हर महीने देनी होगी कितनी EMI, जानें पूरी डिटेल