Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hyundai Motor India sales report: सितंबर 2022 में रहा हुंडई का जलवा, क्रेटा से लेकर वेन्यू ने बिखेरा अपना जादू

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 10:33 AM (IST)

    Hyundai Motor India sales report भारत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली एसयूवी - क्रेटा पिछले साल की तुलना में सितंबर महीने की बुकिंग में 36 प्रतिशत बढ ...और पढ़ें

    Hyundai Motor India sales report: सितंबर 2022 में रहा हुंडई का जलवा
    Hyundai Motor India sales report: सितंबर 2022 में रहा हुंडई का जलवा

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Hyundai Motor India sales report: भारतीय बाजार में हुंडई मोटर इंडिया ने पिछले महीने अपना काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया है। सितंबर 2021 में कंपनी ने 33,087 यूनिट्स की सेल की थी। वहीं पिछले महीने कंपनी ने 49,700 यूनिट की बिक्री के साथ 50.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। निर्यात के मामले में कंपनी ने सितंबर 2022 में कुल 13,501 यूनिट्स की ब्रिकी दर्ज की है इसकी तुलना इसी अवधि के पिछले साल से करें तो 12,704 यूनिट्स की ब्रिकी दर्ज की गई थी।

    38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई दर्ज

    इसमें कुल 6.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। कुल मिलाकर, कंपनी ने सितंबर 2022 में 63,201 यूनिट्स की ब्रिकी दर्ज की है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 45,791 यूनिट्स की सेल हुई थी। जिसमें कुल 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

    कंपनी का बयान

    इस पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के निदेशक तरुण गर्ग ने कहा, “पिछली कुछ तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में काफी सुधार और उत्साह आया है। वहीं त्यौहारी सीजन में मांग की गति को काफी तेजी से बढ़ा दिया गया है। एसयूवी में हमारी तीन नई गाड़ियां हुंडई वेन्यू , वेन्यू एन लाइन और ट्यूसॉन लॉन्च हुई है। इतना ही नहीं लोगों ने इन गाड़ियों पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

    ये भी पढ़ें- 

    इस दिवाली घर लाएं ये पैसा वसूल गाड़ियां, फीचर्स देख आप भी हो जाएंगे फैन

    आखिर क्यों नहीं खरीद सकते Nitin Gadkari मर्सिडीज बेंज की कार? कही ये बड़ी बात

    क्रेटा का रहा जलवा

    इसके अलावा भारत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली एसयूवी - क्रेटा पिछले साल की तुलना में सितंबर महीने के लिए बुकिंग में 36 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ बेस्ट एसयूवी की लिस्ट में है। इसी में बेहतर डिलीवरी के साथ ग्राहकों को खुश करने के लिए हम अपनी तरफ से हर संभव प्रयास को पूरा कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    हुंडई वेन्यू एन लाइन हुई लॉन्च

    त्योहारी सीजन में ब्रिकी को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने हाल के दिनों में 12.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर वेन्यू एन लाइन को लॉन्च किया है। ये गाड़ी दो वेरिएंट ऑप्शन N6 और N8 में उपलब्ध है। दोनों वेरिएंट डुअल-टोन कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध हैं।