Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hollywood की कई फिल्मों की जान हैं ये सुपरबाइक्स, Kawasaki से लेकर Harley तक चला चुके हैं कई सितारे

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 10:00 AM (IST)

    बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी कई बेहतरीन सुपरबाइक्‍स को पसंद करता है। समय समय पर हॉलीवुड की भी कई फिल्‍मों में कई मोटरसाइकिल को दिखाया गया है। जिसके बाद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत ही नहीं दुनिया के सभी देशों में लोग सुपरबाइक्‍स को काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं। आम लोगों की पसंद के साथ ही Hollywood के कई सितारे भी कई फिल्‍मों में इन सुपर बाइक्‍स के साथ नजर आ चुके हैं। ऐसी कौन सी बेहतरीन फिल्‍में हैं जिनमें सुपरबाइक्‍स को दिखाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Harley Davidson Fat Boy

    हॉर्ले डेविडसन की ओर से दुनिया के कई देशों में अपनी मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। इनमें से एक मोटरसाइकिल फैट बॉय है। इसे हॉलीवुड स्‍टार अर्नाल्‍ड श्‍वार्जनेगर की फिल्‍म टर्मिनेटर-2 में भी किया जा चुका है। जिसके बाद यह मोटरसाइकिल दुनियाभर में काफी तेजी से प्रसिद्ध हो गई।

    Kawasaki GPZ 900R

    कावासाकी की ओर से भी दुनिया के कई देशों में अलग अलग मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली GPZ 900R मोटरसाइकिल को हॉलीवुड की मशहूर फिल्‍म मेवरिक में भी किया गया था। फिल्‍म में इसे टॉम क्रूज को चलाते हुए दिखाया गया था और सीन के दौरान यह मोटरसाइकिल एक लड़ाकू विमान के साथ रेस लगाते हुए नजर आई थी।

    Kawasaki Ninja H2

    कावासाकी की ही निंजा एच2 भी हॉलीवुड की फिल्‍मों में देखी जा चुकी है। इस मोटरसाइकिल को मेवरिक टॉप गन में दिखाई दे चुकी है।

    MV Agusta F4

    एमवी अगस्‍टा की ओर से एफ4 को ऑफर किया जाता है। यह मोटरसाइकिल दुनिया की सबसे तेज मोटरसाइकिल में से एक है। 2004 में हॉलीवुड की एक फिल्‍म रोबोट में इसके एसपीआर 750 वर्जन को दिखाया जा चुका है। यह एक लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल थी जिसकी सिर्फ 300 यूनिट्स को ही बनाया गया था।

    खबरें और भी

    Ducati 996

    डुकाटी की ओर से भी कई बेहतरीन मोटरसाइकिल की बिक्री दुनियाभर में की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की गई डुकाटी 996 को द मैट्रिक्‍स रीलोडेड में तब दिखाया गया था जब ट्रिनिटी कार, ट्रक और गोलियों से बचने के लिए मोटरसाइकिल चला रही थी। यह भी एमवी अगस्‍टा एसपीआर 750 की तरह ही लिमिटेड एडिशन था और इसकी भी सिर्फ 250 यूनिट्स का ही उत्‍पादन किया गया था।

    यह भी पढ़ें- Ducati Panigale V4 Tricolor हुई भारत में लॉन्‍च, सिर्फ एक हजार यूनिट्स की होगी बिक्री, क्‍या है खासियत