Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    June 2024 में खरीदनी है Toyota की हाइब्रिड कार, जानें किस गाड़ी पर कितना करना होगा इंतजार

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 03:00 PM (IST)

    जापानी वाहन निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में कई दमदार गाड़ियों को ऑफर किया जाता है। कई मॉडल्‍स को हाइब्रिड तकनीक के साथ ऑफर किया जाता है। अगर ...और पढ़ें

    टोयोटा की हाइब्रिड कारों को जून में खरीदने पर कितना करना होगा इंतजार। जानें डिटेल।
    टोयोटा की हाइब्रिड कारों को जून में खरीदने पर कितना करना होगा इंतजार। जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Toyota की Hybrid कारों की भारतीय बाजार में भारी मांग
    2. कंपनी की Hybrid कारों पर एक महीने से लेकर 14 महीने तक का है वेटिंग पीरियड
    3. टोयोटा कैमरी पर सबसे कम और इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड पर है सबसे ज्‍यादा वेटिंग

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापानी वाहन निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल,सीएनजी और हाइब्रिड तकनीक की कारों को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की Hybrid कारों को खरीदने पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Toyota Camry Hybrid

    टोयोटा की ओर से लग्‍जरी सेडान कार के तौर पर कैमरी को हाइब्रिड तकनीक के साथ ऑफर किया जाता है। June 2024 के दौरान अगर आपको यह कार खरीदनी है तो बुकिंग करवाने के बाद इसकी डिलीवरी लेने के लिए एक महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    टोयोटा की ओर से अर्बन क्रूजर हाइराइडर को भी हाइब्रिड तकनीक के साथ भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। लॉन्‍च के बाद से ही इस एसयूवी की मांग बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक इसके Strong Hybrid वेरिएंट्स पर दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- 2024 में मारुति कर रही है तीन गाड़ियों को लॉन्‍च करने की तैयारी, जानें किस सेगमेंट में आएगी कौन सी कार

    Toyota Vellfire Hybrid

    टोयोटा लग्‍जरी एमपीवी सेगमेंट में Vellfire Hybrid को ऑफर करती है। 1.2 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की इस एमपीवी को बुक करवाने के बाद डिलीवरी लेने के लिए आपको 12 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    Toyota Innova Hycross Hybrid

    टोयोटा की ओर से एमपीवी सेगमेंट में इनोवा को भी ऑफर किया जाता है। यह एमपीवी देश में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली एमपीवी की लिस्‍ट में शामिल है। लॉन्‍च के बाद से ही इसकी बाजार में काफी ज्‍यादा मांग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप इस एमपीवी के हाइब्रिड वर्जन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको 14 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके टॉप वेरिएंट्स पर तो कंपनी की ओर से बुकिंग बंद की जा चुकी है।

    शहर और शोरूम के मुताबिक हो सकता है बदलाव

    देशभर में कंपनी के कई शोरूम हैं। ऐसे में शहर और शोरूम के स्‍तर पर भी इनके वेटिंग पीरियड में बदलाव हो सकता है। इसलिए अगर आप टोयोटा की हाइब्रिड तकनीक वाली कारों को खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपको अपने शहर में नजदीकी शोरूम पर जाकर जानकारी लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Petrol और Diesel से क्‍यों बेहतर होती हैं Electric Cars, जानें पांच कारण