Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Boot Space के मामले में सबसे आरामदेह माने जाते हैं ये स्कूटर, सामान रखने की टेंशन खत्म

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 11:43 AM (IST)

    Scooter With Best Boot Space अगर आप अपने लिए एक नए स्कूटर को लेना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए सबसे अधिक बूट स्पेस वाले स्कूटर की लिस्ट लेकर आए है। जि ...और पढ़ें

    Boot Space के मामले में सबसे आरामदेह माने जाते हैं ये स्कूटर
    Boot Space के मामले में सबसे आरामदेह माने जाते हैं ये स्कूटर

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। अगर आप अपने स्कूटर में अधिक बूट स्पेस पसंद करते है और अपने लिए सबसे अधिक बूट स्पेस वाले स्कूटर को खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए इन स्कूटर्स की लिस्ट लेकर आए है। इस लिस्ट में शामिल टीवीएस, हीरो,सुजुकी के स्कूटर शामिल है।

    TVS Jupiter

    आपको बता दे टीवीएस जुपिटर को उनके डिजाइन के कारण सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इसके फ्यूल टैंक को फुट बोर्ड के अंदर रखकर टीवीएस में सीट के नीचे सबसे अधिक जगह है, इसके स्पेस के कारण ही ये अपने सेगमेंट में सबसे अधिक पसंद की जाती है। इसमें  32-लीटर का सबसे अंडरसीट स्टोरेज है। इसकी कीमत 91,000 रुपये से 1 लाख रुपये के बीच है और ये कुल तीन वेरिएंट ड्रम, ड्रम अलॉय और डिस्क में आता है।

    Hero Maestro

    भारतीय बाजार में हीरो आज से ही नहीं लोगों के दिलो पर कई सालो से राज करते आ रहा है। अगर आप अपने लिए हीरो का एक नया स्कूटर लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए एख बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 86,066 रुपये है।

    इसमें फीचर्स के तौर पर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और इसके अलावा, इसमें टो अवे अलर्ट, टॉपल अलर्ट, ड्राइविंग स्कोर, जियो फेंस अलर्ट, हीरो लोकेट, ट्रिप एनालिसिस, स्पीड अलर्ट और लाइव ट्रैकिंग जैसे कई फीचर्स है। इसमें 22 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

    खबरें और भी

    Suzuki Access

    हमारी लिस्ट में सुजुकी एक्सेस तीसरे नंबर पर मौजूद है। इसमें  21.8-लीटर का बूट स्पेस मिलता है। हालांकि इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मेस्ट्रो में पूरी तरह से डिजिटल क्लस्टर के विपरीत इसका एक नया  एनालॉग क्लस्टर भी मिलता है। इसकी कीमत बेस ड्रम सीबीएस के साथ 97,650 रुपये से लेकर टॉप-स्पेक डिस्क अलॉय ब्लूटूथ वेरिएंट के साथ 1,08,600 रुपये है । इसका बूट स्पेस 21.8-लीटर का है।

    ये भी पढ़ें- 

    अगले महीने दस्तक देगी ये शानदार MPV और SUV गाड़ियां, जानें इनमें क्या कुछ होगा खास

    डीजल इंजन कार का इस तरह रखें ख्याल! वरना हो जाएगा भारी नुकसान