Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ा झटका ! चुपके से बढ़ाई इन गाड़ियों की कीमत, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 22 Sep 2022 06:37 PM (IST)

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बोलेरो (Mahindra Bolero) और बोलेरो निओ (Bolero NEO) की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इसका मतलब यह है कि आपको महिंद्रा की ये गाड़ ...और पढ़ें

    महिंद्रा ने दिया अपने ग्राहको को बड़ा झटका! चुपके से बढ़ाई इन गाड़ियों की कीमत
    महिंद्रा ने दिया अपने ग्राहको को बड़ा झटका! चुपके से बढ़ाई इन गाड़ियों की कीमत

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में महिंद्रा की गाड़ियों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। हाल के दिनों में महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन भी लॉन्च की थी। वहीं इसकी अधिक डिमांड के कारण वेटिंग पीरियड भी काफी समय की है। अगर आप अपने लिए महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो निओ खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपको इसके लिए अधिक पैसे देने होंगे,क्योंकि कंपनी ने इनकी कीमतों में बंपर बढ़ोतरी कर दी है। चलिए जानते है हर एक वेरिएंट की नई कीमत। 

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो निओ  (Mahindra Bolero, Bolero NEO) की कीमत में हुई बढ़ोतरी

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शांति से अपनी गाड़ी बोलेरो और बोलेरो निओ  की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमत की बढ़ोतरी 18,800 रुपये से 22,701 रुपये की हुई है। जो ऑप्शनल ट्रिम पर निर्भर करता है। महिंद्रा बोलेरो तीन वेरिएंट बी 4, बी 6 और बी 6(ओ) में उपलब्ध है। इसके साथ ही यह BS6 mHawk75 डीजल इंजन और 7 सीटिंग ले-आउट के साथ उपलब्ध है।

    ये भी पढ़ें-

    कीमत ही नहीं, Audi A4 के इन फीचर्स में भी हो गया है बदलाव, जानिए कितनी चेंज हो गई ये कार

    Tata Punch Camo Edition: दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टाटा की पंच कैमो एडिशन, जानिए क्या हैं इसकी खूबियां

    आपको बता दें महिंद्रा बोलेरो नियो 4 वेरिएंट N4, N8, N10 और N10(O) में उपलब्ध है। एन4 वेरिएंट को सबसे कम 18,800 रुपये की इंक्रीमेंट मिलता है। बोलेरो की कीमत अब B4 वेरिएंट के लिए 9.53 लाख रुपये से शुरू होती है। बोलेरो B6 (O) के लिए 10.48  लाख रुपये है। बोलेरो नियो की कीमत अब N4 वेरिएंट के लिए 9.48 लाख रुपये से शुरू होकर बोलेरो N10 (O) के लिए 11.99 लाख रुपये तक है।

    वेरिएंट के हिसाब से कीमत

    महिंद्रा बोलेरो  (एक्स-शोरूम) कीमत बोलेरो बी4: 9.53 लाख रुपये,बोलेरो बी6: 10.00 लाख रुपये की है। बोलेरो बी6 (ओ): 10.48 लाख रुपये है। महिंद्रा बोलेरो NEO की कीमत - बोलेरो नियो एन 4: 9.48 लाख रुपये है, बोलेरो नियो एन4: 9.48 लाख रुपये है। बोलेरो नियो N8 10.00 लाख रुपये है, वहीं बोलेरो नियो एन10: 11.21 लाख रुपये, बोलेरो नियो एन10 (ओ) 11.79 लाख रुपये है।   

    खबरें और भी