In Pics: Maruti Baleno Facelift में क्या है खासियत, कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत
In Pics: वाहन निर्माता मारुति की ओर से भारतीय बाजार में हाल में ही Maruti Baleno Facelift को लॉन्च किया ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता मारुति की ओर से भारतीय बाजार में हैचबैक के तौर पर ऑफर की जाने वाली Maruti Baleno के Facelift को लॉन्च किया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको In Pics में बता रहे हैं।

लॉन्च हुई Maruti Baleno Facelift
मारुति की ओर से भारतीय बाजार में बलेनो को ऑफर किया जाता है। अब इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

कैसे हैं फीचर्स
मारुति की ओर से बलेनो फेसलिफ्ट के फ्रंट को बदल दिया गया है। इसमें नई ग्रिल, एलईडी फॉग लैंप, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, 16 इंच अलॉय व्हील्स को दिया गया है। इसके साथ ही इस कार में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एमआईडी, फिजिकल बटन, हेड्स अप डिस्प्ले, वायरलैस चार्जर, क्लेरियन ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई-बीम असिस्ट, टीपीएमएस, छह एयरबैग, ईबीडी, एबीएस, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस कार में 1.2 लीटर की क्षमता का नया तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। 82 हॉर्स पावर को देता है। इसके साथ मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं।

कितनी है कीमत
मारुति की बलेनो फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.58 लाख रुपये है।

किनसे है मुकाबला
भारतीय बाजार में बलेनो को जिस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है, उसी सेगमेंट में Hyundai i20, Tata Altroz जैसी कारों को भी ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्या खरीदने में होगा फायदा?
