Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    In Pics: Renault Duster कितनी है दमदार, कैसे हैं फीचर्स, कितनी है कीमत

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 02:00 PM (GMT+05:30)

    In Pics: Renault Duster को भारत में औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को किस तरह की खासियत के साथ ऑफर किया गया है। इंज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही नई जेनरेशन Renault Duster को लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इस एसयूवी को लॉन्‍च किया गया है। हम आपको In Pics में बता रहे हैं।

    renault duster 20770

    रेनो की ओर से नई जेनरेशन डस्‍टर को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

    renault duster 20771

    एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये रखी गई है। इसके हाईब्रिड वर्जन की कीमत की घोषणा नहीं की गई है।

    renault duster 20773

    निर्माता की ओर से एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में डस्‍टर की बैजिंग, एलईडी कनेक्‍टिड टेल लाइट, बॉडी क्‍लैडिंग, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ को दिया गया है।

    renault duster 20774

    एसयूवी में 360 डिग्री कैमरा, फॉग लाइट, Level-2 ADAS, 35 से ज्‍यादा सेफ्टी फीचर, छह एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है।

    renault duster 20775

    रेनो की नई जेनरेशन डस्‍टर में तीन इंजन के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसमें 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल ई-टेक स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन, टर्बो टीसीई 160 और टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    renault duster 20772

    अप्रैल से टर्बो इंजन की डिलीवरी शुरू होंगी और दीवाली से एसयूवी के हाइब्रिड वेरिएंट्स की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा।