Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024 में मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी MG की चमचमाती Electric Car

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 10:00 AM (IST)

    Paris Olympics 2024 में मेडल लाने वाले सभी प्लेयर्स को MG Windsor EV से सम्मानित किया जाएगा। MG Motor India ने हाल ही में घोषणा की है कि उसकी आगामी ऑल ...और पढ़ें

    Paris Olympics 2024 में मेडल लाने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को MG अपनी इलेक्ट्रिक कार से सम्मानित करेगा।
    Paris Olympics 2024 में मेडल लाने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को MG अपनी इलेक्ट्रिक कार से सम्मानित करेगा।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत के लिए Paris Olympics 2024 काफी सफल रहा है। देश ने अब तक तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस अवसर पर JSW Group के चेयरमैन और एमडी Sajjan Jindal ने घोषणा की है कि भारत के हर ओलंपिक पदक विजेता को आगामी MG Windsor EV से सम्मानित किया जाएगा।

    सोशल मीडिया पर की घोषणा

    X(पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट करते हुए जिंदल ने कहा,  "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि टीम इंडिया के हर ओलंपिक पदक विजेता को JSW MG India की ओर से एक बेहतरीन कार MG Windsor उपहार में दी जाएगी! क्योंकि हमारे सर्वश्रेष्ठ, उनके समर्पण और सफलता के लिए सर्वश्रेष्ठ के हकदार हैं!"

    यह भी पढ़ें- किस राज्‍य के नेशनल हाइवे पर सफर करते हुए मिलते हैं सबसे ज्‍यादा टोल, सरकार ने संसद में दी जानकारी

    Windsor EV कितनी खास? 

    MG Motor India ने हाल ही में घोषणा की है कि थी उसकी आगामी ऑल-इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का नाम Windsor EV होगा। यह भारत में कंपनी का तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन होगा, इससे पहले ZS EV और Comet EV को भारतीय बाजार में पेश किया जा चुका है। कीमत और फीचर्स के चलते एमजी अपनी इस अपकमिंग सीयूवी को इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों के बीच में प्लेस करेगी।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे वुलिंग ब्रांड के तहत Cloud EV नाम से बेचा जाता है। Windsor EV को सेडान जैसा कम्फर्ट और स्पेस को SUV की व्यावहारिकता के साथ मिलाने के लिए डिजाइन किया गया है। अपनी इलेक्ट्रिक कार में लग्जरी और यूटिलिटी तलाश रहे लोगों के लिए ये बेहतरीन ऑप्शन होने वाली है।

    खबरें और भी

    संभावित कीमत 

    कीमत के मामले में भी इसे कॉमेट और जेडएस ईवी के बीच रखा जाएगा। संभावित रूप से सितंबर में आने वाली इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 15 से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। इंडियन मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon EV और Mahindra XUV400 जैसी Electric SUVs से होगा। 

    यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा कैशलेस ट्रीटमेंट, पंजाब और असम में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट