Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारतीयों ने पिछले 10 वर्षों में 21 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 04:18 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि भारतीयों ने पिछले दशक में 21 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे जबकि 2014 से पहले के 10 वर्षों में 13 करोड़ वाहन ख ...और पढ़ें

    भारतीयों ने पिछले 10 वर्षों में 21 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे हैं।
    भारतीयों ने पिछले 10 वर्षों में 21 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि भारतीयों ने पिछले दशक में 21 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे, जबकि 2014 से पहले के 10 वर्षों में 13 करोड़ वाहन खरीदे थे। नए संसद भवन में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को अपने पहले संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी कई गुना बढ़ गई है।

    यह भी पढ़ें- 2024 Mercedes GLA Facelift भारतीय बाजार में लॉन्च, यहां जानिए कीमत और खासियत

    पिछले 10 वर्षों में लगभग 13 करोड़ वाहन बिके 

    पिछले 10 वर्षों में भारत ने कैसे प्रगति की है, इस पर विचार करते हुए उन्होंने कहा, "2014 से पहले के 10 वर्षों में लगभग 13 करोड़ वाहन बेचे गए थे। पिछले 10 वर्षों में, देशवासियों ने 21 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे हैं।" आगे राष्ट्रपति ने कहा, "2014-15 में करीब दो हजार इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए थे। वहीं, साल 2023-24 के दिसंबर महीने तक करीब 12 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए हैं।"

    सर्कुलर इकोनॉमी पर क्या कहा? 

    सर्कुलर इकोनॉमी पर सरकार के फोकस पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, "पृथ्वी में महत्वपूर्ण खनिजों की मात्रा सीमित है। यही कारण है कि मेरी सरकार सर्कुलर इकोनॉमी को प्रोत्साहित कर रही है। भारत की पहली 'वाहन स्क्रैपेज नीति' भी इसी लक्ष्य को हासिल करना चाहती है।"

    यह भी पढ़ें- FASTag KYC: आखिरी मौका! अब तक नहीं किया केवाईसी अपडेट तो फॉलो करें ये स्टेप्स

    खबरें और भी