Flex Fuel पेट्रोल वाली गाड़ी को खरीदना होगा फायदे का सौदा या नहीं? समझें पूरी कैलकुलेशन
भारत में वाहनों से प्रदूषण कम करवाने के लिए सरकार की ओर से Flex Fuel के साथ कुछ वाहनों को भी लॉन्च किया गया है। लेकिन क्या आज के समय में इस तकनीक वा ...और पढ़ें

HighLights
E85 पेट्रोल और फ्लेक्स फ्यूल वाहन भारत में लॉन्च
फ्लेक्स फ्यूल कारें सामान्य से ₹84,000 तक महंगी
E85 ईंधन की उपलब्धता कम, माइलेज भी प्रभावित
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सरकर की ओर से कुछ समय पहले ही Flex Fuel तकनीक वाले वाहनों के साथ ही E85 पेट्रोल को लॉन्च किया गया है। लेकिन क्या इस ईंधन से चलने वाली गाड़ी को आज के समय में खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा बन सकता है या नहीं? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुआ E85 पेट्रोल
भारत में हाल में ही ई85 पेट्रोल को लॉन्च किया गया है और केंद्र सरकार की ओर से अब 100 फीसदी ईथेनॉल वाले पेट्रोल के उपयोग को मंजूरी भी दे दी गई है। जिसके साथ यह दावा किया जा रहा है कि इससे प्रदूषण में बड़ी कमी आएगी।
लॉन्च हुए वाहन
ई85 पेट्रोल के साथ ही हीरो की ओर से मोटरसाइकिल और मारुति की ओर से वैगन आर को Flex Fuel तकनीक के साथ लॉन्च भी कर दिया गया है।
कितनी है कीमत
मारुति की ओर से सामान्य वैगन आर के मुकाबले फ्लेक्स फ्यूल वैगन आर को 7.24 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत सामान्य कार के मुकाबले 84 हजार रुपये तक ज्यादा है। वहीं ई20 पेट्रोल के मुकाबले ई85 पेट्रोल की कीमत में भी 20 रुपये का अंतर है।
पेट्रोल की कीमत कम लेकिन गाड़ी की ज्यादा
सामान्य तरीके से समझा जाए तो ई85 पेट्रोल के लिए भले ही 20 रुपये प्रति लीटर तक कम भुगतान करना होगा, लेकिन कार खरीदने के लिए तभी 84 हजार रुपये ज्यादा देने होंगे।
खबरें और भी
कितनी आएगी लागत
अगर कोई व्यक्ति एक महीने में अपनी कार को 20 किलोमीटर की माइलेज के साथ 500 किलोमीटर चलाता है तो उसे एक महीने में 25 लीटर ई20 पेट्रोल की जरुरत होगी जिसकी लागत 102 रुपये प्रति लीटर के मुताबिक 2550 रुपये का खर्च आएगा।
वहीं ई85 पेट्रोल नई तकनीक है, जिस पर मारुति की ओर से भी अभी तक माइलेज की जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में अगर 25 फीसदी कम माइलेज के साथ इस गाड़ी को चलाया जाता है तो करीब 15 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी। जिसके मुताबिक एक महीने में 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में 33 लीटर से ज्यादा पेट्रोल की जरुरत होगी। जिसकी लागत 82 रुपये प्रति लीटर के मुताबिक होगी तो 2706 रुपये का खर्च होगा।
क्या होगा फायदा?
समझने में भले ही अंतर सिर्फ 156 रुपये का हो, लेकिन 84 हजार रुपये को पूरा करने में ही सालों लग जाएंगे। ऐसे में ईथेनॉल ईंधन वाली गाड़ी को चलाना आपके लिए महंगा पड़ सकता है।
उपलब्धता भी है समस्या
ई85 ईंधन को हाल में ही लॉन्च किया गया है। जिस कारण इसकी उपलब्धता भी अभी काफी कम है। अगर ई85 पेट्रोल से चलने वाले वाहन को खरीद भी लिया जाए तो भी उसे कुछ महीनों तक ई20 ईंधन के साथ ही चलाना होगा।