यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kia और Tata की गाड़ियों को भी खरीदना हो जाएगा महंगा, जान लें किस तारीख से होगा Price Hike
भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अपनी कारों को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनियां समय समय पर अपनी कारों की कीमत को अपडेट करती ...और पढ़ें

HighLights
- Kia की ओर से कीमतों में होगी दो फीसदी की बढ़ोतरी
- Tata मोटर्स भी कीमतों में करेगी तीन फीसदी की बढ़ोतरी
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से कारों की कीमतों को बढ़ाने की घोषणा की जा चुकी है। अब दो और प्रमुख निर्माताओं की ओर से भी कीमताें में बढ़ोतरी की तैयारी कर ली गई है। कौन सी दो कंपनियों की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। कब से कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
दो और कंपनियां बढ़ाएंगी कीमत
भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करने वाली Kia और Tata Motors की ओर से कीमतों को बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों ही कंपनियों की ओर से अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों को नए साल से बढ़ा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Car Price Hike: 1 जनवरी 2025 से महंगा हो जाएगा गाड़ी खरीदना, Mahindra से लेकर Maruti Suzuki तक बढ़ाएंगी दाम
Kia करेगी कितनी बढ़ोतरी
किआ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से नए साल से कीमतों में बढ़ोतरी (Kia cars price hike) कर दी जाएगी। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2025 से कर दी जाएगी। किआ ने जानकारी दी है कि वह अपनी सभी कारों की कीमतों में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी कर देगी।
Tata की ओर से कितनी महंगी होंगी कारें और एसयूवी
टाटा मोटर्स भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी (Tata cars price increase) की तैयारी कर चुकी है। कंपनी की ओर से पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों को भी एक जनवरी 2025 से बढ़ा (January 2025 car prices hike) दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कंपनी नए साल से अपनी कारों की कीमतों में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी कर देगी। यह बढ़ोतरी टाटा मोटर्स की सभी कारों और एसयूवी पर होगी जिसमें ICE और EV कारें और एसयूवी शामिल होंगी।
खबरें और भी
अलग अलग मॉडल और वेरिएंट पर अलग होगी बढ़ोतरी
दोनों कंपनियों की ओर से जानकारी दी गई है कि वह सभी मॉडल्स और वेरिएंट्स पर एक समान बढ़ोतरी नहीं करेगी, बल्कि अलग अलग मॉडल और वेरिएंट पर अलग अलग बढ़ोतरी की जाएगी।
किस कारण से महंगी होंगी कारें
कंपनियों की ओर से जानकारी दी गई है कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण कीमतों में बढ़ोतरी करने का दबाव हो गया था जिसके बाद नए साल से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।
कई और कंपनियां कर चुकी हैं घोषणा
किआ और टाटा मोटर्स से पहले कई और कंपनियों की ओर से भी कीमतों को बढ़ाने की घोषणा की जा चुकी है। इनमें Maruti Suzuki, Hyundai, MG Motors, Mahindra के अलावा Audi, BMW, Mercedes Benz जैसी लग्जरी वाहन निर्माता भी शामिल हैं।