Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jeep कर रही दो एसयूवी के Facelift वर्जन लाने की तैयारी, फेस्टिव सीजन में हो सकती हैं पेश

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 01:00 PM (IST)

    अमेरिकी वाहन निर्माता Jeep की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ एसयूवी ऑफर की जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ...और पढ़ें

    Jeep की ओर से किन एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लाया जाएगा। आइए जानते हैं।
    Jeep की ओर से किन एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लाया जाएगा। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Jeep की ओर से Compass और Meridian के Facelift लाए जा सकते हैं
    2. दोनों के फेसलिफ्ट वर्जन में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बदलाव हो सकते हैं

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अमेरिका की एसयूवी निर्माता Jeep भारतीय बाजार में अपनी दो एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को ला सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से कब तक और किन एसयूवी के Facelift वर्जन को लाने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Jeep लाएगी Facelift एसयूवी

    वाहन निर्माता की ओर से Jeep Compass Facelift और Jeep Meridian Facelift को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इनको फेस्टिव सीजन के दौरान पेश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- मारुति और टोयोटा की सात सीटर एसयूवी अगले साल हो सकती हैं लॉन्‍च, Alcazar, Scorpio N को मिलेगी चुनौती

    Jeep Meridian को मिलेंगे कई अपडेट्स

    जीप की ओर से सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर Jeep Meridian को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के डिजाइन में कुछ बदलाव किए जाएंगे और कुछ नए फीचर्स को भी इसमें जोड़ा जा सकता है। एसयूवी के बंपर, फॉग लैंप, फ्रंट ग्रिल में बदलाव हो सकते हैं। इसके साथ इसमें ADAS सहित कुछ फीचर्स ऑफर किए जा सकते हैं। एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना काफी कम है।

    Jeep Compass भी होगी Facelift

    जीप की ओर से सबसे सस्‍ती एसयूवी के तौर पर Jeep Compass को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को भी मिड लाइफ अपडेट दिया जाएगा। फेसलिफ्ट वर्जन में Compass को नया 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें मेरिडियन के भी कुछ इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इनके अलावा एसयूवी में कुछ और फीचर्स को भी अपडेट किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    कब तक होंगी लॉन्‍च

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों ही एसयूवी को फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्‍च किया जा सकता है। पहले Jeep Compass के Facelift वर्जन को लाया जाएगा। उम्‍मीद के मुताबिक इसे सितंबर महीने में ही लाया जा सकता है। Compass के बाद Meridian के Facelift वर्जन को अक्‍टूबर तक लाया जा सकता है।

    किनसे है मुकाबला

    Jeep की ओर से Compass को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Harrier, Safari, JSW MG Hector, Mahindra XUV 700 जैसी एसयूवी के साथ होता है। वहीं Jeep Meridian को फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है और इसका मुकाबला Toyota Fortuner, JSW MG Gloster जैसी एसयूवी के साथ होता है।

    यह भी पढ़ें- अक्‍टूबर में Kia कर सकती है EV9 के GT Line को लॉन्‍च, ADAS के साथ मिलेगी 400 KM से ज्‍यादा की रेंज