यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maruti Kia Hyundai की गाड़ियां बनीं ग्राहकों की पसंद, July 2024 में सब कॉम्पैक्ट SUVs की रही डिमांड
देश में हर महीने सबसे ज्यादा मांग सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की होती है। Maruti Kia Hyundai से लेकर टाटा महिंद्रा तक इस सेगमेंट में अपनी बेहतरीन ए ...और पढ़ें

HighLights
- July 2024 में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मंथली बेसिस पर हुई पांच फीसदी की बढ़ोतरी
- Maruti, Hyundai, Kia, Mahindra, Tata करती हैं अपनी एसयूवी को बाजार में ऑफर
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हर महीने हजारों की संख्या में Sub Compact SUV सेगमेंट के वाहनों की बिक्री होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से July 2024 के दौरान कितनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री की गई है। साथ ही कौन सी एसयूवी टॉप-5 लिस्ट में शामिल हुई हैं।
Maruti Breeza
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से ब्रेजा को इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। टॉप-5 लिस्ट में इस एसयूवी को पहला नंबर मिला। July 2024 में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल 14676 यूनिट्स की बिक्री हुई है। बाजार में इसकी कीमत की शुरूआत 8.34 लाख रुपये से हो जाती है।
Tata Nexon
टाटा की ओर से नेक्सन एसयूवी बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही। July 2024 में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल 13902 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि June 2024 में इसकी कुल 12066 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। देश में इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत आठ लाख रुपये से हो जाती है।
यह भी पढ़ें- August 2024 में MG Motors की कार और एसयूवी खरीदने का बेहतरीन मौका, मिल रहा लाखों रुपये का Discount
Mahindra XUV 3XO
Mahindra की कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO को पिछले काफी पसंद किया गया। July 2024 में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल 10000 यूनिट्स की देशभर में बिक्री हुई है। जबकि पिछले महीने इसी अवधि में इस एसयूवी की कुल 8500 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बाजार में इसकी कीमत की शुरूआत 7.49 लाख रुपये से हो जाती है।
खबरें और भी

Kia Sonet
किआ की ओर से भी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सोनेट को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की July 2024 के दौरान कुल 9459 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि बीते महीने में इस एसयूवी को 9816 ग्राहकों ने पसंद किया था। बिक्री के मामले में इस एसयूवी को बीते महीने कम पसंद किया गया है, लेकिन फिर भी यह टॉप-5 में शामिल हुई है। बाजार में इसकी कीमत की शुरूआत आठ लाख रुपये से हो जाती है।
Hyundai Venue
Hyundai की ओर से Venue एसयूवी को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। सब कॉम्पैक्ट सेगमेंट की इस एसयूवी की July 2024 में कुल 8840 यूनिट्स की बिक्री हुई। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को साल 2023 में ही लॉन्च किया गया था। बाजार में इसकी कीमत की शुरूआत 7.94 लाख रुपये से हो जाती है।