Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kia EV9 Electric SUV को किया गया स्पॉट, जानिए कब होगी भारतीय बाजार में एंट्री?

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 06:00 PM (IST)

    कंपनी EV9 फ्लैगशिप एसयूवी को जल्द प्रमुख गाड़ी के तौर पर लेकर आने वाली है। बता दें किआ EV9 कॉन्सेप्ट को 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था और उ ...और पढ़ें

    Kia EV9 को परीक्षण के दौरान देखा गया है।
    Kia EV9 को परीक्षण के दौरान देखा गया है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता किआ इन दिनों एक फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। इसके बारे में पिछले साल 2023 में पुष्टि की गई थी कि EV9 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इस गाड़ी को परीक्षण के दौरान देखा गया है। इससे संकेत मिलता है कि यह निकट भविष्य में भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है।

    2023 ऑटो एक्सपो में हुई थी पेश

    कंपनी EV9 फ्लैगशिप एसयूवी को जल्द प्रमुख गाड़ी के तौर पर लेकर आने वाली है। बता दें किआ EV9 कॉन्सेप्ट को 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था और उत्पादन संस्करण ने पिछले साल वैश्विक शुरुआत की थी।

    कहा जा रहा है कि आगामी इलेक्ट्रिक SUV कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूदा EV6 के ऊपर स्थित होगी। E-GMP प्लेटफॉर्म पर आधारित EV9 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पावरट्रेन में उपलब्ध है।

    लॉन्च और कीमत

    उम्मीद है कि अपकमिंग एसयूवी को CBU रूट के माध्यम से भारत में बेचा जाएगा और संभावना है कि इसकी कीमत 1 करोड़ के आसपास होगी। इसके लॉन्च की स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन स्पाई शॉट्स के आधार पर कहा जा सकता है कि इसका लॉन्च नजदीक आ चुका है।

    स्पेसिफिकेशन

    वैश्विक स्तर पर इसके बेस स्पेक वेरिएंट में 76.1 kWh बैटरी पैक मिलता है, जिसमें 358 किलोमीटर की रेंज मिलती है और इसे एक्सल पर लगे 215 bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक अन्य वेरिएंट भी मिलता है जो कि 99.8 kWh है। यह एक बार चार्ज करने पर 541 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

    डिजाइन

    स्पाई शॉट्स से इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन पता चलता है। यह किआ के सिग्नेचर टाइगर नोज एलिमेंट के साथ जोड़ी गई एक ब्लैंक-ऑफ फ्रंट ग्रिल के साथ आती है। जो वर्टिकल एलईडी हेडलैम्प्स के एक सेट और एक मजबूत फ्रंट बम्पर से घिरा हुआ है। इसमें 21 इंच के बड़े अलॉय व्हील हैं। पीछे की ओर स्लीक हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप के साथ टेल लैंप्स पर वर्टिकल ट्रीटमेंट मिलता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- AMT और AT के बीच कन्फ्यूजन कर लीजिये दूर, नहीं होगी समझने में कोई दिक्कत