Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kia का फ्यूचर रोडमैप; 2030 तक बेचेगी हर 100 में 43 इलेक्ट्रिक कारें, जल्द लॉन्च होंगे कई के EV वर्जन

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 01:30 PM (IST)

    Kia ने हाल में दक्षिण कोरिया में हुए CEO Investor Day में अपने फ्यूचर रोडमैप के बारे में बताया। कंपनी ने इसके साथ ही भी बताया कि वह भारतीय बाजार में स ...और पढ़ें

    2030 तक हर 100 में 43 इलेक्ट्रिक कारें बेचेगी Kia
    2030 तक हर 100 में 43 इलेक्ट्रिक कारें बेचेगी Kia

    HighLights

    1. Seltos Hybrid, EV2, Syros EV जल्द होंगे लॉन्च।
    2. बिक्री में से 43% इलेक्ट्रिक व्हीकल को शामिल करना।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में दक्षिण कोरिया में CEO Investor Day का आयोजन हुआ। इसमें Kia ने अपनी नया और अपडेटेड ‘Plan S Strategy’ पेश की। यह प्लान कंपनी की मिड-टू-लॉन्ग टर्म बिजनेस स्ट्रैटेजी और फाइनेंशियल टारगेट को दिखाती है। इसके जरिए कंपनी साल 2030 तक 41.9 लाख ग्लोबल यूनिट्स की बिक्री करना है, जिसमें 23.3 लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिफाइड व्हीकल्स (EV और हाइब्रिड) शामिल होंगी।

    Kia का विजन 2030

    • Kia के अनुसार, 2030 तक कंपनी अपनी ग्लोबल प्रोडक्शन कैपेसिटी को 17% तक बढ़ाकर 42.5 लाख यूनिट्स तक पहुंचाना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए कंपनी अपने प्रोडक्ट लाइनअप को EV2, EV3, EV4, EV5 जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल्स के साथ बढ़ा रही है। इसके साथ ही कंपनी PBV (Platform Beyond Vehicle) और पिकअप ट्रक जैसे नए सेगमेंट में एंट्री भी कर रही है।
    • CEO Investor Day के दौरान कंपनी ने अपना B2B फोकस भी साफ कर दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह 2030 तक 2.5 लाख यूनिट्स PBVs बेचने की योजना बना रहे हैं। इसकी शुरुआत वह PV5 से करने वाली है। इसके बाद PV7 को 2027 में और PV9 को 2029 में पेश किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक पिकअप को कंपनी अमेरिका में भी पेश करने की प्लानिंग कर रही है।

    भारत के लिए Kia का प्लान

    • भारतीय बाजार भी Kia की इस प्लान को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। किआ इंडिया का लक्ष्य साल 2030 तक उसकी कुल बिक्री में से 43% इलेक्ट्रिक व्हीकल को शामिल करना है। इसका सीधा मतलब है कि हर 100 में से 43 कारें या तो पूरी तरह इलेक्ट्रिक होंगी या फिर हाइब्रिड।
    • इसके साथ ही कंपनी की हाल ही में लॉन्च हुई Kia Syros को साल 2030 तक चाल लाख यूनिट की बिक्री करना लक्ष्य भी है और इसके इलेक्ट्रिफाइड वर्जन की संभावना काफी ज्यादा है। इसके नए प्रीमियम MPV पर भी काम चल रहा है, जो ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV दोनों पावरट्रेन में देखने के लिए मिलेगी।

    भारत में जल्द लॉन्च होगी Kia Seltos Hybrid

    कंपनी की तरफ से पुष्टि की गई है कि Seltos और Telluride जैसे पॉपुलर मॉडल्स को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद से ही माना जा रही है कि सेकंड जनरेशन Kia Seltos हाइब्रिड वर्जन के साथ लॉन्च होगी। यह भारत में कब तक लॉन्च होगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

    यह भी पढ़ें- BYD Sealion 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी कितनी है सुरक्षित, Crash Test के बाद हुआ खुलासा, जानें कितनी मिली रेटिंग