यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kia Clavis SUV: किआ कर रही नई SUV को लाने की तैयारी, जानें क्या है डिटेल
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia मोटर्स की ओर से भारत में अपने SUV पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल् ...और पढ़ें

HighLights
- Sonet और Seltos के बीच पोजिशन होगी Kia की नई SUV Clavis
- नई एसयूवी में भी किआ की ओर से दिए जाएंगे कई बेहतरीन फीचर्स
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर की वाहन निर्माताओं के लिए भारतीय बाजार काफी ज्यादा महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। ऐसे में उनकी कोशिश रहती है कि भारत में लगातार अपने वाहनों को अपडेट किया जाए। साथ ही कई बेहतरीन वाहनों को भी भारत में पेश किया जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक KIA की ओर से जल्द ही नई SUV Clavis को पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से नई एसयूवी को कब तक और किन फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।
आएगी Kia Clavis SUV
रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही किआ की ओर से एक और नई एसयूवी क्लाविस को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अगले साल की शुरूआत में ही नई एसयूवी को देश में पेश कर सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इस सब फोर मीटर एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान कई बार साउथ कोरिया में देखा जा चुका है।
कैसा होगा डिजाइन
Kia की Clavis SUV का डिजाइन कंपनी अपनी अन्य एसयूवी की तरह ही रख सकती है। नई एसयूवी में अग्रेसिव साइड बॉडी क्लैैडिंग,बोल्ड दिखाई देने वाले बंपर के साथ चौड़े एयर इनटेक दिए जा सकते हैं। कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी टैलुुराइड से प्रेरित होकर नई एसयूवी को डिजाइन किया गया है। कनेक्टिड लाइट बार के साथ एलईडी हैडलैंप भी इसमें देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Jeep SUV: अमेरिकी कंपनी JEEP भारत में लाएगी नई SUV, Creta से लेकर Vitara को मिलेगी टक्कर
कैसे होंगे फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से इस एसयूवी को भी काफी सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे में इस एसयूवी में भी स्टैंडर्ड तौर पर कई सेफ्टी फीचर्स को दिया जा सकता है, जिसमें छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, एचएसी, पार्किंग सेंसर शामिल होंगे। साथ में बड़ी टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, ऑटो एसी, ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा शामिल होंगे।
खबरें और भी
कैसा होगा इंजन
किआ की ओर से नई एसयूवी को पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों ही विकल्प के साथ लाया जा सकता है। इसके पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स को कंपनी की ओर से पहले लाया जाएगा और बाद में इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाजार में इस एसयूवी को कंपनी सोनेट और सेल्टॉस के बीच में पोजिशन करेगी।