विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Kia Seltos ने मारी बाजी, 150 फीसदी की बढ़त के साथ बनी पंसदीदा गाड़ी

Published: Tue, 22 Sep 2026 11:17 AM (IST)

भारतीय बाजार में किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Kia Seltos की बिक्री की जाती है। बीते ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Kia Seltos को भी ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस एसयूवी ने बिक्री का नया कीर्तिमान बनाया है। अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा बढ़त के साथ इसकी बिक्री हुई है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Kia Seltos बनी पसंदीदा एसयूवी

अगस्‍त महीने में किआ की मिड साइज एसयूवी सेल्‍टॉस पसंदीदा एसयूवी के तौर पर सामने आई है। बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 11716 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

150 फीसदी की बढ़त मिली

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 150 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। 2025 में इसी अवधि के दौरान इस एसयूवी की 4687 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

क्‍या है कारण

किआ की ओर से दिसंबर 2025 में ही इस एसयूवी की नई जेनरेशन को भारत में पेश किया गया था। जनवरी 2026 में इसको औपचारिक तौर पर लॉन्‍च किया गया था। जिसमें कई बदलाव के साथ नए फीचर्स को ऑफर किया गया था। यही कारण है कि नई जेनरेशन के लॉन्‍च के बाद से ही इस एसयूवी को काफी ज्‍यादा पसंद किया जा रहा है।

कैसे हैं फीचर्स

Kia Seltos में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, 18 इंच व्‍हील्‍स, शॉर्क फिन एंटीना, स्‍पोर्ट्स एग्‍जॉस्‍ट, पैनोरमिक सनरूफ, ब्‍लैक इंटीरियर, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ड्यूल जोन एसी, बोस प्रीमियम साउंड सिस्‍टम, आठ इंच इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

कितना दमदार इंजन

Kia Seltos में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे एसयूवी को 115 पीएस की पावर और 144 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 6स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और आईवीटी, आईएमटी ट्रांसमिशन का विकल्‍प मिलता है।

कितनी है कीमत

Kia Seltos 11 लाख रुपये की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 21.82 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?