यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन मामलों में Sonet से बेहतर हो सकती है Kia Syros SUV, 19 December को होगी भारत में लॉन्च
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से भारत में एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी जल्द ही भारत में एक और एसयूवी को लॉन ...और पढ़ें

HighLights
- Kia Sonet से बेहतर होगी Kia Syros SUV
- Kia Syros 19 दिसंबर 2024 को होगी लॉन्च
- मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, कीमत भी होगी ज्यादा
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से जल्द ही नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च (Kia Syros SUV launch) किया जाएगा। Kia Syors नाम से आने वाली नई एसयूवी में कंपनी की ओर से कुछ बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। कंपनी की मौजूदा एसयूवी Kia Sonet के मुकाबले Kia Syros SUV में किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी नई SUV
Kia Syros SUV को भारतीय बाजार में 19 दिसंबर 2024 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से इसे Compact SUV सेगमेंट में लाया जाएगा। इसी सेगमेंट में कंपनी की ओर से Kia Sonet को भी ऑफर किया जाता है। लेकिन नई एसयूवी को सोनेट से ऊपर और सेल्टॉस के बीच में पोजिशन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- देश में बीते पांच साल में कितने E -Challan हुए जारी, सरकार की कितनी हुई कमाई, पढ़ें पूरी खबर
Kia Sonet से बेहतर होगी Kia Syros SUV
किआ की ओर से लॉन्च की जाने वाली नई एसयूवी Kia Syros में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। फीचर्स और लुक्स के मामले में यह मौजूदा सोनेट के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगी। इसे EV9, Carnival 2024 की तरह डिजाइन किया गया है, जिस कारण यह इस मामले में सोनेट से बेहतर होगी। वहीं इसमें कई ऐसे फीचर्स भी दिए जाएंगे जिनको सोनेट में नहीं दिया जाता है।
बेहतरीन होगा इंटीरियर
कंपनी की ओर से लाई जाने वाली साइरोस एसयूवी का इंटीरियर भी काफी बेहतरीन होगा। इसकी रियर सीट को भी इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे सफर के दौरान ज्यादा आराम मिल सके। साथ ही इसमें सिंगल टोन इंटीरियर को दिया जा सकता है जिसके साथ एंबिएंट लाइट्स, रियर एसी वेंट्स, चार्जिंग पोर्ट, वायरलैस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर, 360 डिग्री कैमरा, ADAS जैसे फीचर्स को दिया जाएगा।
खबरें और भी
कब होगी लॉन्च
Kia Syros को भारतीय बाजार में 19 दिसंबर 2024 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। इस एसयूवी की सही कीमत की जानकारी लॉन्च के समय ही मिलेगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे 10 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में इसे Compact SUV सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला अपनी ही कंपनी की Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Maruti Brezza, Tata Nexon, Hyundai Venue, Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी एसयूवी के साथ होगा।