Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kia तीन अक्‍टूबर को लॉन्‍च करेगी दो गाड़ियां, Carnival के साथ भारत आएगी EV9

    Updated: Wed, 02 Oct 2024 04:00 PM (IST)

    तीन अक्‍टूबर से भारत में नवरात्र के साथ ही फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो रही है। इसी को देखते हुए ऑटोमोबाइल जगत ने भी पूरी तैयारी कर ली है। तीन अक्‍टूबर स ...और पढ़ें

    कल किआ की ओर से लॉन्‍च की जाएंगी दो कारें।
    कल किआ की ओर से लॉन्‍च की जाएंगी दो कारें।

    HighLights

    1. कल Kia करेगी दो गाड़ियों को लॉन्‍च
    2. Carnival और EV9 को लाएगी भारत

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में एसयूवी के साथ ही एमपीवी सेगमेंट के वाहनों की मांग में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी को देखते हुए फेस्टिव सीजन के दौरान किआ की ओर से दो गाड़ियों को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। किस कंपनी की ओर से किस गाड़ी को किस कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Kia Carnival

    किआ की ओर से छह और सात सीटों के विकल्‍प के साथ Kia Carnival एमपीवी को तीन अक्‍टूबर को लॉन्‍च किया जाएगा। इस गाड़ी की नई जेनरेशन को भारतीय बाजार में लाया जाएगा। इसके पहले भारत में कंपनी कार्निवल की पुरानी जेनरेशन को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाती थी, जिसे साल 2023 के मध्‍य में हटा दिया गया था।

    यह भी पढ़ें- Sonet की मांग से Kia को हुआ फायदा, September 2024 में हुई 23 हजार से ज्‍यादा गाड़ियों की बिक्री

    Kia EV9

    Kia Carnival के साथ ही कंपनी की ओर से तीन अक्‍टूबर को एक और गाड़ी को लॉन्‍च किया जाएगा। किआ की ओर से छह और सात सीटों के विकल्‍प वाली Kia EV9 को इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर लाया जाएगा। इसमें भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। साथ ही इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा।  कंपनी इसे सीबीयू के तौर पर भारत लाएगी।

    कितनी होगी कीमत

    कंपनी की ओर से लॉन्‍च के समय ही इनकी कीमतों की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि नई जेनरेशन किआ कार्निवल की एक्‍स शोरूम कीमत 50 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। वहीं लॉन्‍च के समय Kia EV9 Electric SUV की संभावित कीमत 80 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

    खबरें और भी

    कैसा है पोर्टफोलियो

    Kia भारतीय बाजार में सबसे सस्‍ती गाड़ी के तौर पर Kia Sonet को ऑफर करती है। इसके बाद मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Kia Seltos को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बजट एमपीवी सेगमेंट में Kia Carens और प्रीमियम ईवी के तौर पर Kia EV6 की बिक्री की जाती है।

    यह भी पढ़ें- Car Launch In October 2024: इस महीने लॉन्‍च को तैयार 5 बेहतरीन कार, Kia, BYD, Nissan, Mercedes लाएंगी नए वाहन