Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुतिन की Cortege Aurus दुश्मनों के लिए टैंक और दोस्तों के लिए 5 स्टार होटल है

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Sun, 14 Oct 2018 10:25 AM (IST)

    पुतिन जिस Limousine में सफर करते हैं उसका नाम Cortege Aurus है। इसे बनाने में इंजीनियर्स को कुल 6 साल लगे। ...और पढ़ें

    पुतिन की Cortege Aurus दुश्मनों के लिए टैंक और दोस्तों के लिए 5 स्टार होटल है
    पुतिन की Cortege Aurus दुश्मनों के लिए टैंक और दोस्तों के लिए 5 स्टार होटल है

    नई दिल्ली(ऑटो डेस्क)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लग्जयिस लाइफ स्टाइल पूरी दुनिया भर के लोगों के लिए एक चर्चा का विषय है। पुतिन अक्सर अपने साख अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। 7 अक्टूबर को 66 साल के हो चुके पुतिन के बारे में आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जो शायद इससे पहले आपने सुनी नहीं होगी। हम आपको पुतिन की एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो पानी में डूबने के बजाए तैरती है।

    रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में पैदा हुए पुतिन कस्टमाइज आर्मरड कार में सफर करते हैं। उनकी लग्जरियस कार में सुरक्षा को लेकर कई इंतजाम किए गए हैं। हम आपको पुतिन की Limousine के बारे में बताने जा रहे हैं जो पानी में डूबती नहीं है।

    पुतिन जिस Limousine में सफर करते हैं उसका नाम Cortege Aurus है। इसे बनाने में इंजीनियर्स को कुल 6 साल लगे। Cortege Aurus में 6.6 लीटर का V-12 इंजन दिया गया है, जो 860 BHP का पावर और 880 NM का पीक टार्क जनरेट करता है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं, पुतिन की सुरक्षा के लिए इस Limousine को कई हाईटेक हथियारों से लैस किया गया है। सुरक्षा फीचर्स और हथियारों से लैस इस कार का वजन 6.5 टन है। इसको पावर देने के लिए इसमें Porsche का इंजन दिया गया है।

    Cortege Aurus की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर यह कार नदी में गिर जाए तो यह डूबेगी नहीं बल्कि, तैरती रहेगी। इसके अलावा इसमें 8 इंच मोटी प्रोटेक्शन लेयर दी गई है, जिससे इसपर ग्रेनेड लॉन्चर का भी असर नहीं होगा।

    खबरें और भी

    अपने दुश्मनों पर हमला करने के लिए पुतिन की यह कार ही काफी है। इसमें नाइट विजन कैमरा, आंसू गैस, मशीनगन के साथ धमाका करने की भी क्षमता है। यह कार बाहर से चलती फिरती टैंक है। इस पर मशीन गन, ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर का असर नहीं पड़ता है। इसके अलावा कार के अंदर बैठे व्यक्ति पर कैमिकल हमले का भी असर नहीं होगा।

    सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कार के अंदर ऑक्सीजन मास्क से लेकर ब्लड बैंक तक की सुविधा दी गई है। कार के पहिए पंचर होने के बाद भी चल सकते हैं। वहीं, कार के अंदर दिए लग्जरियस फीचर की बात करें तो यहां बैठे व्यक्ति को 5 स्टार होटल जैसा अनुभव मिलता है।

    यह भी पढ़ें:

    Exclusive: Honda CR-V के सेफ्टी फीचर्स और कीमतों को लेकर कंपनी ने दिया बड़ा बयान

    भारतीय सड़कों के लिए कैसी रहेगी नई Honda CR-V, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ