Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    16 अगस्‍त को आएगी Lamborghini की नई सुपरकार, करेगी Huracan को रिप्‍लेस

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 11:05 AM (IST)

    दुनियाभर में अपनी सुपरकार के लिए अलग पहचान बनाने वाली Lamborghini जल्‍द ही नई कार को पेश करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 अगस्‍त को क ...और पढ़ें

    लैम्‍बॉर्गिनी की ओर से 16 अगस्‍त को नई कार को पेश करने की तैयारी की जा रही है।
    लैम्‍बॉर्गिनी की ओर से 16 अगस्‍त को नई कार को पेश करने की तैयारी की जा रही है।

    HighLights

    1. Lamborghini कर रही 16 अगस्‍त को नई सुपरकार पेश करने की तैयारी
    2. नई सुपरकार करेगी मौजूदा Huracan को रिप्‍लेस, मिलेगी हाइब्रिड तकनीक

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इटली की सुपरकार निर्माता Lamborghini की ओर से 16 अगस्‍त को नई कार को पेश किया जाएगा। इस कार में किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितना दमदार इंजन मिल सकता है। भारत में कब तक लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    पेश होगी नई Lamborghini

    लैम्‍बॉर्गिनी की ओर से भारतीय बाजार में नई कार को ग्‍लोबल स्‍तर पर पेश करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 अगस्‍त को इस सुपरकार को पेश किया जा सकता है। जिसमें हाइब्रिड तकनीक को भी दिया जाएगा। यह कंपनी की तीसरी कार होगी जिसमें हाइब्रिड तकनीक को दिया जाएगा।

    Huracan को करेगी रिप्‍लेस

    जानकारी के मुताबिक नई सुपरकार का नाम टेमेरारियो हो सकता है और यह कार मौजूदा Lamborghini Huracan को रिप्‍लेस करेगी। टेमेरारियो में Huracan और Reveluto जैसी कारों की खासियतों को दिया जाएगा। पेश करने से पहले इसे टेस्टिंग के दौरान स्‍पॉट किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें- Lamborghini Urus SE भारत में लॉन्च, 4.57 करोड़ रुपये है कीमत; 3.4 सेकंड में पकड़ेगी 0 से 100 की रफ्तार

    अलग होगा डिजाइन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक नई सुपरकार में मौजूदा कारों के मुकाबले ज्‍यादा पतली हेडलाइट्स को दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें नया फ्रंट और रियर बंपर दिया जाएगा। फ्रंट में बंपर के नीचे हेक्‍सागन एलईडी डीआरएल दी जा सकती हैं। कार में नया सिंगल एग्‍जॉस्‍ट भी दिया जा सकता है जिसे पीछे की ओर इंजन से जोड़ा जाएगा।

    खबरें और भी

    दमदार होगा इंजन

    लैम्‍बॉर्गिनी की नई सुपरकार में हाइब्रिड तकनीक के साथ ही नया चार लीटर का ट्विन टर्बो वी-8 इंंजन मिल सकता है। जिससे इसे 789 बीएचपी के आस-पास की पावर और 700 से 730 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसके साथ इसमें 8स्‍पीड ड्यूल क्‍लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है।

    भारत में होगी लॉन्‍च

    फिलहाल कंपनी की ओर से इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि अगस्‍त में ग्‍लोबल स्‍तर पर पेश किए जाने के बाद इसे भारतीय बाजार में भी लाया जा सकता है। संभावना है कि इसे साल के अंत तक या अगले साल तक भारत में भी लॉन्‍च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- भारत की हाइब्रिड व्हीकल पॉलिसी का फायदा उठाएगी लेम्बोर्गिनी, बनाया फ्यूचर प्लान