Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    80 हजार से भी कम दाम पर मिलती हैं ये टॉप-5 मोटरसाइकिलें, TVS Star City Plus से लेकर Hero Splendor iSmart लिस्ट में शामिल

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 07:00 AM (IST)

    TVS Star City Plus के पास जबरदस्त कस्टमर बेस है और इसकी कीमत 70205 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है। वहीं Honda SP 125 अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बि ...और पढ़ें

    अपनी इस लिस्ट में हम आपके लिए 80 हजार से कम दाम वाली बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं।
    अपनी इस लिस्ट में हम आपके लिए 80 हजार से कम दाम वाली बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अपने इस लेख में हम आपके लिए 80 हजार रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध टॉप-5 बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में TVS Star City Plus से लेकर Hero Splendor iSmart जैसी मोटरसाइकिल शामिल हैं।

    TVS Star City Plus

    TVS Star City Plus के पास जबरदस्त कस्टमर बेस है और अब तक इसे 30 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा है। ये बाइक जबरदस्त फ्यूल एफिशियंशी और अच्छी बिल्ड क्वालिटी के दम पर अपने सेगमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

    इसमें 125 सीसी सिंगल सिलेंडर मिलता है, जो 7350 आरपीएम पर 6.03 किलोवाट और 4500 आरपीएम पर 8.7 एनएम उत्पन्न करता है। ये इंजन 4-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसकी कीमत 70,205 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है।

    यह भी पढ़ें- MG Hector और Hector Plus की कीमतों में हुई 40 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी, जानिए डिटेल्स

    Bajaj Platina 110 ES Disc

    इस मोटरसाइकिल की कीमत 68,384 रुपये एक्स-शोरूम, दिल्ली रखी गई है। आखिरी अपडेट के साथ कंपनी ने इसमें नए कलर ऑप्शन के साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया है। ये ड्रम वेरिएंट में भी उपलब्ध है जिसकी कीमत केवल 63,846 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    खबरें और भी

    Honda SP 125

    Honda SP 125 अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक है। इसने अपनी विश्वसनीयता और अच्छी गुणवत्ता के निर्माण के लिए अपना नाम बनाया है। इसमें 123.94cc का इंजन मिलता है, जो 7500 rpm पर 8kW और 6000 rpm पर 10.9 N-m प्रदान करता है। ये इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आता है। हालांकि यह 80,000 रुपये का आंकड़ा थोड़ा सा पार कर गई है और इसकी कीमत 80,587 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    TVS Raider 125

    कंपनी ने 2021 में भारतीय बाजार में नई रेडर पेश की थी। यह बाइक रेंज में सबसे अधिक फीचर वाले उत्पादों में से एक है, क्योंकि यह पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कई राइडिंग मोड के साथ आती है। वर्तमान में इसकी कीमत 77,500 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    Hero Splendor iSmart

    स्प्लेंडर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन है। पिछले कुछ वर्षों में यह सेंसर आधारित फ्यूल इंजेक्शन, i3S तकनीक, डुअल-टोन रंग और अपडेटेड डायमंड फ्रेम जैसे कई नए अपडेट प्राप्त करने में कामयाब रहा है। वर्तमान में इसकी कीमत 70,390 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 450 केवल 2 दिनों में हो रही है लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और अन्य डिटेल्स