विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra BE.05, XUV.e9 और XUV.e8 लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान आई नजर, देखिए वीडियो

Updated: Fri, 09 Feb 2024 11:00 AM (IST)

महिंद्रा की ओर से आने वाली पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV700 का इलेक्ट्रिक संस्करण होगी। इसे XUV.e8 कहा जाएगा। इसकी लंबाई चौड़ाई और ऊंचाई 4740 मिमी 1900 म ...और पढ़ें

Mahindra BE.05, XUV.e9 और XUV.e8 लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान दिखी हैं।
Mahindra BE.05, XUV.e9 और XUV.e8 लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान दिखी हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra and Mahindra ने हाल ही में XUV400 को नए EL Pro वर्जन के साथ अपडेट किया है। इसके अलावा घरेलू कार निर्माता कंपनी पहले से ही कई नए इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रहा है। हाल ही में महिंद्रा की तीन नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लद्दाख में देखी गईं। संभवतः इन्हे हाई-एल्टीट्यूड टेस्ट के लिए यहां लाया गया होगा। आइए, इन तीनों EVs के बारे में जान लेते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vebtorque Motors (@vebtorquemotors)

Mahindra XUV.e8

महिंद्रा की ओर से आने वाली पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV700 का इलेक्ट्रिक संस्करण होगी। इसे XUV.e8 कहा जाएगा। इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 4,740 मिमी, 1,900 मिमी और 1,760 मिमी होगी। ईवी का व्हीलबेस 2,762 मिमी होने वाला है। महिंद्रा इसके फ्रंट फेसिया को अपडेट करेगा, ताकि XUV.e8 को XUV700 से आसानी से पहचाना जा सके।

यह भी पढ़ें- Tata Tiago और Tigor CNG AMT भारतीय बाजार में 7.90 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च, जानिए बुकिंग डिटेल्स

Mahindra BE.05

BE.05 एक कूप एसयूवी होगी और महिंद्रा के नए BE ब्रांड के तहत आएगी। BE.05 की लंबाई 4,370 मिमी और चौड़ाई 1,900 मिमी होगी और इसकी ऊंचाई 1,635 मिमी होगी। व्हीलबेस 2,775 मिमी होगा।

Mahindra XUV.e9

XUV नेमप्लेट पर आधारित प्रमुख इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV.e9 होगी, जो एक कूप एसयूवी भी होगी। इसकी लंबाई 4,790 मिमी और चौड़ाई 1,905 मिमी होगी और ऊंचाई 1,690 मिमी होगी। व्हीलबेस BE.05 के समान 2,775 मिमी होगा।

प्लेटफॉर्म 

सभी नए वाहन नए आईएनजीएलओ(INGLO) प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे। ये एक स्केलेबल प्लेटफॉर्म है, जो 4.3 मीटर से 5 मीटर के बीच के वाहन को सहारा दे सकता है। महिंद्रा ने पहियों को कोनों पर रखा है, जबकि फ्लोरबोर्ड में बैटरी पैक है। फर्श समतल होगा, जिसका मतलब है कि पीछे की बेंच पर बैठे तीन लोग आराम से यात्रा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Tata Tiago और Tigor CNG AMT भारतीय बाजार में 7.90 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च, जानिए बुकिंग डिटेल्स