विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra BE.05 फिर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, सामने आई इंटीरियर की डिटेल्स

Published: Tue, 27 Aug 2024 11:00 PM (IST)

महिंद्रा की आगामी इलेक्ट्रिक व्हीकल BE.05 को फिर से टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बार इसके इंटीरियर ...और पढ़ें

अगले साल 2025 में लॉन्च होगी Mahindra BE.05।
अगले साल 2025 में लॉन्च होगी Mahindra BE.05।

HighLights

  1. स्टीयरिंग व्हील पर चमकता हुआ 'BE' लोगो मिलेगा।
  2. साल 2025 की दूसरी छमाही में शुरू होने वाला है।
  3. XUV700 की तरह ही इंफोटेनमेंट मिल सकता है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा अपने नए इलेक्ट्रिक ओनली सब-ब्रांड BE के तहत कई ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल पर कम कर रही है। इसके तहत, भारतीय भारतीय ऑटोमेकर आने वाले सालों में BE.05, XUV.e8 और XUV.e9 इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत महिंद्रा का पहला BE.05 बैकग्राउंड-अप उत्पाद होगा। इसकी भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। जिसे कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है। अब इसके इंटीरियर की जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या कुछ होने वाला है।

टाटा कर्व ईवी से मिलता जुलता है स्टीयरिंग व्हील

आने वाली BE.05 का स्टीयरिंग व्हील अगस्त के शुरुआत में लॉन्च हुई टाटा कर्व ईवी से काफी मिलता-जुलता है। इसमें ऑक्टा गन सेफ के साथ ट्विन स्पोक लुक दिया गया है। इनके बीच में एख चमकता हुई BE का लोगों दिया गया है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक गाड़ी के दोनों तरफ इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट पैनल कंट्रोल के लिए बटन दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Mahindra BE.05 टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, होगी सबसे छोटी BEV SUV

XUV700 की तरह मिलेगा इंफोटेनमेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BE.05 में XUV700 की तरह ही इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट पैनल के लिए कनेक्टेड डिस्प्ले सेटअप देखने के लिए मिलेगा। इसमें नया UI देखने के लिए मिलेगा, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि दूसरी आगामी इलेक्ट्रिक महिंद्रा SUV के लिए EV-केंद्रित थीम और लेआउट देखने के लिए मिल सकता है।

2025 में होगी लॉन्च

महिंद्रा BE.05 को अगले साल 2025 के दूसरी छमाही में पेश किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इस नई इलेक्ट्रिक व्हीकल के लॉन्च होने पर टाटा कर्व ईवी, अपडेट एमजी जेडएस ईवी और बीवाईडी एट्टो 3 से टक्कर देखने के लिए मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- MG Windosr में मिलेगी Hector से भी बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्‍क्रीन, नए टीजर में मिली जानकारी