Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra Bolero: इस देसी एसयूवी की हो रही है ताबड़तोड़ बिक्री, FY 2023 में पार किया एक लाख का आंकड़ा

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Mon, 24 Apr 2023 03:08 PM (GMT+05:30)

    Bolero SUV के एक लाख से ज्यादा यूनिट्स को पिछले वित्त वर्ष में बेचा गया है। कंपनी ने इस उपलब्धि का श्रेय बोलेरो नियो एसयूवी की सफलता को दिया है। आपको ...और पढ़ें

    Mahindra Bolero Crossed 1 lakh units sales record in just a financial year
    Mahindra Bolero Crossed 1 lakh units sales record in just a financial year

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय कार निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra ने घोषणा की है कि उसने अपनी Bolero SUV के एक लाख से ज्यादा यूनिट्स को पिछले वित्त वर्ष में बेचा है। कुल मिलाकर ब्रांड ने वर्ष 2000 में Bolero की शुरुआत के बाद से इसकी 1.4 लाख से अधिक यूनिट्स बेची हैं। कंपनी ने इस उपलब्धि का श्रेय बोलेरो नियो एसयूवी की सफलता को दिया है। इसे जुलाई 2021 में लॉन्च किया गया था। क्या है पूरी खबर, आइए जान लेते हैं।

    Bolero Neo ने बढ़ा दी बिक्री

    कंपनी ने बताया कि Bolero Neo एसयूवी युवा खरीदारों के लिए लक्षित है। इस एसयूवी को अपने बॉडी-ऑन-फ्रेम कंस्ट्रक्शन, आधुनिक डिजाइन और एक रेगडनेस के लिए जाना जाता है। कार के केविन में विभिन्न टेक्नोलॉजी के साथ कई सारे डेली यूज वाले कनेक्टिविटी फीचर ऑफर किए गए हैं। ये एसयूवी mHAWK100 इंजन द्वारा संचालित है जो बोलेरो की कहीं भी जाने की क्षमता के लिए पर्याप्त शक्ति और टॉर्क प्रदान करता है। यही कारण है कि इसे शहरी और ग्रामीण इलाकों में खूब पसंद किया जा रहा है।

    Bolero Classic की बढ़ी बिक्री

    Bolero Neo के अलावा, Bolero Classic की बिक्री वित्त वर्ष 2022 की तुलना में वित्त वर्ष 2023 में 28% से अधिक की वृद्धि के साथ जारी है। देश में Bolero Classic को भी चाहने वाले लोग भारी संख्या में मौजूद हैं।

    कंपनी ने कहा कि Mahindra Bolero SUVs का व्यापक रूप से विभिन्न राष्ट्र-निर्माण भूमिकाओं के लिए उपयोग किया जाता है। इनका उपयोग नगर निगमों और सरकारी विभागों जैसे अग्निशमन, वानिकी, सिंचाई, सार्वजनिक कार्यों, आपातकालीन सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में किया जा रहा है। व्यक्तिगत उपयोग के अलावा, बोलेरो एसयूवी का व्यापक रूप से देश भर में विभिन्न सरकारी और कानून प्रवर्तन एजेंसियों जैसे पुलिस विभाग, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों द्वारा भी उपयोग किया जाता है।

    खबरें और भी