Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंडियन मार्केट में जल्द ही महिंद्रा लेकर आएगी अपनी दो दमदार गाड़ियां, जानें क्या कुछ खास

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sat, 10 Dec 2022 06:13 PM (IST)

    महिंद्रा की गाड़ियों को गांव से लेकर शहर तक काफी पसंद किया जाता है। आपको बता दे कंपनी इंडियन मार्केट में अपनी नई दो गाड़ियों को लाने की तैयारी में हैं ...और पढ़ें

    इंडियन मार्केट में जल्द ही महिंद्रा लेकर आएगी अपनी दो दमदार गाड़ियां
    इंडियन मार्केट में जल्द ही महिंद्रा लेकर आएगी अपनी दो दमदार गाड़ियां

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। आपको बता दे महींद्रा भी अब अपनी नई कार महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी को लाने की पूरी तैयारी में हैं। इसके साथ ही कंपनी महिंद्रा नियो प्लस को भी लॉन्च करने वाली है। चलिए आपको इन दोनों कारों की खासियत के बारें में बताते हैं।

    महिंद्रा एंड महिंद्रा बाजार में दो नई एसयूवी को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर रही है, जिनका नाम बोलेरो नियो प्लस और एक्सयूवी 400 ईवी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इन कार को जनवरी 2023 में लॉन्च कर सकती है।Mahindra XUV400 EV अगले महीने दिल्ली ऑटो एक्सपो में अपनी सार्वजनिक शुरुआत करेगी।

    MAHINDRA BOLERO NEO PLUS

    रिपोर्ट की मानें तो महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस थार ऑफ-रोड एसयूवी से उधार लिए गए 2.2LmHawk डीजल इंजन के साथ आ सकती है। हालांकि इसका मोटर अलग किया जा सकता है। इसे मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। एसयूवी पावर और ड्राइव मोड की पेशकश कर सकती है। इसके साथ ही खरीदारों को सिटिंग के लिए भी ऑप्शन मिलेंगे। 7 और 9 सीटर ऑप्शन मिल सकता है।इसकी कुल लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 4400mm, 1795mm और 1812mm होगी। एसयूवी का व्हीलबेस 2680mm का हो सकता है। इसकी संभावित कीमत 10 लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये तक हो सकती है।

    Mahindra XUV400 EV 

    ईवी का चलन तेजी से बढ़ते जा रहा है। नई Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV तीन वेरिएंट में वेरिएंट्स, अर्थात बेस, ईपी और एल आ सकती है। इसमें 39.4kWh का बैटरी पैक और फ्रंट एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकता है। ये 150bhp की अधिकतम शक्ति और 310Nm का टार्क जनये रेट कर सकता है।8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी का कहना है कि  इलेक्ट्रिक एसयूवी फुल चार्ज पर 456 किमी की सर्टिफाइड रेंज दे सकती है। इसका बैटरी पैक 50kW DC फास्ट चार्जर, 7.2kW/32A आउटलेट और 3.3kW/16A पावर सॉकेट को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत  18 लाख रुपये से 23 लाख रुपये तक हो सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Car Launch: इन गाड़ियों ने 2022 को बनाया खास, लिस्ट में शामिल हैं ये टॉप टेन कारें

    ओवर रेस तो नहीं है आपकी बाइक का इंजन, कहीं हो न जाए बड़ा नुकसान