Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नवंबर रहा महिंद्रा कंपनी के लिए अच्छा, ब्रिकी में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 05:45 PM (IST)

    महिंद्रा लोगों के दिलों पर कई सालों से राज करते आ रही है। वहीं पिछले महीने भी कंपनी ने काफी उछाल मारी है। चलिए आपको बताते है कंपनी ने कितने प्रतिशत की ...और पढ़ें

    नवंबर रहा महिंद्रा कंपनी के लिए अच्छा
    नवंबर रहा महिंद्रा कंपनी के लिए अच्छा

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। महींद्रा की गाड़ियों को  गांव से लेकर शहर तक काफी पसंद किया जाता है। सबसे अधिक पसंद की जाने वाली बोलेरो और थार है। चलिए आपको बताते हैं इन कंपनी ने पिछले महीने कितनी तेजी से बढ़ोतरी की है।

    घरेलू यात्री वाहन की ब्रिकी में हुई 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नंबर 2022 में घरेलू यात्री वाहन की ब्रिकी में 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 30,392 यूनिट्स की सेल की है। वहीं कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में कुल 19,458 यूनिट्स की सेल की थी। वाहन निर्माता कंपनी का कहना है कि उपयोगिता वाहन की बिक्री 30,238 यूनिट्स रही है। इसकी तुलना पिछले साल के इसी महीने से करें तो कंपनी ने इसकी कुल 19,458 यूनिट्स की सेल की था। वहीं पिछले साल इसी महीने में 74 यूनिट्स की तुलना में कारों और वैन की ब्रिकी में 154 यूनिट सेल हुई है।

    कंपनी का बयान

    एमएंडएम के अध्यक्ष, ऑटोमोटिव डिवीजन विजय नकरा नवे कहा कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो में मजबूत मांग के कारण नवंबर के महीने में बढ़ोतरी की है। जिसके कारण लोगों ने कंपनी को काफी प्यार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यवधानों के कारण आपूर्ति श्रृंखला की स्थिति गतिशील होता है।

    कमर्शियल वाहन की ब्रिकी में हुई बढ़ोतरी

    एमएंडएम ने कहा कि पिछले महीने कमर्शियल वाहन की ब्रिकी 19,591 यूवनिट्स की रही है। कंपनी ने कहा कि कुल ट्रैक्टर बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 30,528 यूनिट्स हो गई है, जिसकी तुलना पिछले साल के इसी अवधि से करें तो कंपनी ने 27,681 यूनिट की सेल की है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    किआ और हुडंई दोनों कंपनियों का रहा नवंबर में जलवा, जानें कितने प्रतिशत की हुई उछाल

    Mercedes-Benz GLB के बारें में जानें ये खास बातें जो इसे बनाती है पुराने से अलग

    Digilocker या mParivahan ऐप में रखें डॉक्यूमेंट्स, ट्रैफिक पुलिस भी नहीं काट सकती है चालान