Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV बाजार में मारी बाजी, रिकॉर्ड तोड़ बिक्री ने मचाई खलबली

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

    महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली एसयूवी ने किस तर‍ह का नय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से अपनी कारों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। Mahindra की ओर से भी इस सेगमेंट में कई एसयूवी को ऑफर किया जाता है। बीते एक साल में निर्माता की इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ने बिक्री की क्‍या नया रिकॉर्ड बनाया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Mahindra की EV की मांग बढ़ी

    महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ICE के साथ ही EV सेगमेंट में भी कई एसयूवी को ऑफर किया जाता है। निर्माता की सामान्‍य एसयूवी के साथ ही इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की मांग भी भारत में बढ़ रही है।

    बनाया नया कीर्तिमान

    निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। बीते एक साल में ही निर्माता ने इस सेगमेंट की एसयूवी की 50 हजार यूनिट्स से ज्‍यादा की बिक्री की है।

    कौन सी ईवी होती हैं ऑफर

    निर्माता की ओर से इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में Mahindra BE6, Mahindra XEV 9e और Mahindra XEV 9s को ऑफर किया जाता है। इन तीनों ही एसयूवी को बेहतरीन फीचर्स और डिजाइन के साथ ऑफर किया जाता है।

    खबरें और भी

    Mahindra BE6 में कैसे हैं फीचर्स

    निर्माता की ओर से बीई6 को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें एलईडी प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, 12.3 इंंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, फ्रंक के साथ ड्रेन होल, इलूमिनेटड लोगो, सी-शेप एलईडी डीआरएल, सी-शेप एलईडी टेल लैंप, ओआरवीएम टर्न इंडीकेटर्स, रियर स्‍पॉयलर, इनफिनिटी फिक्‍स्‍ड ग्‍लास पैनोरमिक सनरूफ, फैब्रिक सीट्स, एंबिएंट लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्‍हील, एप स्‍टोर, हरमन कार्डन के सोलह स्‍पीकर के साथ ऑडियो सिस्‍टम, डॉल्‍बी एटमॉस, आई डेंटिटी, वीडियो कॉलिंग इन कार कैमरा, विजन एक्‍स, एलेक्‍सा और चैट जीपीटी, चार्जिंग लिमिटर, कनेक्टिड कार सूट, ड्राइविंग एनालेक्टिस, ओटीए अपडेट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, पुश बटन स्‍टार्ट, टिल्‍ट और टेलीस्‍कोपिक स्‍टेयरिंग व्‍हील, चार्जिंग पोर्ट, टीपीएमएस अलर्ट, क्रूज कंट्रोल, ड्यूल जोन ऑटो एसी, ऑटो हेडलैंप, ऑटो वाइपर, कंसोल स्‍टोरेज कूलिंग, ऑटो डिप ओआरवीएम, पैसिव की-लैस एंट्री, पावर फोल्‍ड ओआरवीएम, पावर्ड टेलगेट के साथ जेस्‍चर कंट्रोल, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, ऑटो डिमिंग ओआरवीएम, ड्राइवर मेमोरी सीट, वन टच अप/डाउन ड्राइवर विंडो, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्‍यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    Mahindra XEV 9e में कैसे हैं फीचर्स

    महिंद्रा की दूसरी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी एक्‍सईवी9 ई में भी कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं। इसमें यर प्यूरीफिकेशन सिस्टम, UV प्रोटेक्टेड सनरूफ, हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम (Dolby Atmos के साथ), हेड्स-अप डिस्प्ले (AR के साथ), 5G कनेक्टिविटी, स्मार्ट व्हीकल फीचर्स, अमेजन एलेक्सा इंटीग्रेशन, कूल्ड सेंटर कंसोल, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    Mahindra XEV9s में कैसे हैं फीचर्स

    निर्माता की ओर से एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इस एसयूवी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8295 चिपसेट़ ऑटोपार्क असिस्ट़ वीडियो कॉलिंग सपोर्ट़ VisionX AR HUD, Secure360 सर्विलांस सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, कार्पेट लैंप, इंटेलिजेंट अडैप्टिव सस्पेंशन, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर, सात एयरबैग, लेवल 2+ ADAS (5 रडार + 1 कैमरा), एकूस्टिक लैमिनेटेड ग्लास, फ्रंट + रियर डुअल वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड को-ड्राइवर सीट (पावर बॉस मोड), वेंटिलेटेड सेकंड-रो सीट, सॉफ्ट-रैप्ड डैशबोर्ड व डोर ट्रिम, 16-स्पीकर हार्मन कार्डन सिस्टम (Dolby Atmos) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    निर्माता की ओर से एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इस एसयूवी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8295 चिपसेट़ ऑटोपार्क असिस्ट़ वीडियो कॉलिंग सपोर्ट़ VisionX AR HUD, Secure360 सर्विलांस सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, कार्पेट लैंप, इंटेलिजेंट अडैप्टिव सस्पेंशन, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर, सात एयरबैग, लेवल 2+ ADAS (5 रडार + 1 कैमरा), एकूस्टिक लैमिनेटेड ग्लास, फ्रंट + रियर डुअल वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड को-ड्राइवर सीट (पावर बॉस मोड), वेंटिलेटेड सेकंड-रो सीट, सॉफ्ट-रैप्ड डैशबोर्ड व डोर ट्रिम, 16-स्पीकर हार्मन कार्डन सिस्टम (Dolby Atmos) जैसे फीचर्स मिलते हैं।