Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra की इन टॉप कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, 70 हजार रुपये तक की अधिकतम छूट

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 12:51 PM (IST)

    महिंद्रा की नई कार खरीदने पर आपको 70 हजार रुपये तक की भारी डिस्काउंट मिल सकती है। अगर आप भी नई कार लेना चाहते हैं तो इन गाड़ियों के ऑफर के बारे में जर ...और पढ़ें

    Mahindra की गाड़ियों पर 70 हजार रुपये तक की अधिकतम छूट
    Mahindra की गाड़ियों पर 70 हजार रुपये तक की अधिकतम छूट

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप महिंद्रा की नई कार खरीदना चाहते हैं तो यहां आपके लिए बेहतरीन ऑफर है। कंपनी इस महीने अपने पॉपुलर मॉडल्स Bolero, Bolero Neo, Marazzo और XUV300 पर भारी डिस्काउंट दे रही है। आइये जानते हैं महिंद्रा के लेटेस्ट ऑफर्स के बारे में।

    महिंद्रा बोलेरो

    70,000 रुपये तक की छूट

    महिंद्रा अपनी दमदार बोलेरो एसयूवी पर 70,000 रुपये तक की छूट दे रही है। रेंज-टॉपिंग B6 (O) पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट है, जबकि लोअर-स्पेक B4 और B6 वेरिएंट पर क्रमशः 47,000 रुपये और 50,000 रुपये की छूट है।

    महिंद्रा बोलेरो नियो

    59,000 रुपये तक की छूट

    महिंद्रा की बोलेरो नियो को टॉप मॉडल N10 और N10 (O) पर 59,000 रुपये तक छूट मिल रही है, जबकि इसके निचले N4 और N8 वेरिएंट पर 32,000 रुपये और 34,000 रुपये तक की छूट है।

    महिंद्रा मराज़ो

    37,000 रुपये तक की छूट

    जल्द ही बंद होने वाली Marazzo MPV पर इस महीने 37,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। निचले M2 और M4+ वेरिएंट पर अधिकतम छूट है, जबकि M6+ पर 30,000 रुपये तक का लाभ मिलता है।

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    36,500 रुपये तक की छूट

    XUV300 कॉम्पैक्ट SUV पर कंपनी 36,500 रुपये तक छूट दे रही है। इसके W8 संस्करण में अधिकतम छूट है, जबकि W8 (O) संस्करण 35,000 रुपये तक के लाभ के साथ उपलब्ध है। W6 वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक की छूट है।

    इन गाड़ियों पर नहीं है ऑफर

    Mahindra के लोकप्रिय मॉडल जैसे Scorpio N, Scorpio Classic, Thar और XUV700 पर कोई छूट नहीं है। हाल ही में लॉन्च हुई XUV400 EV पर भी कोई छूट नहीं है।

    यह भी पढ़ें

    न्यू जेनरेशन Hyundai Verna का प्रोडक्शन मार्च से हो सकती है शुरू, जानिए कौन से बदलाव होने की उम्मीद

    मॉडिफिकेशन का क्रेज कहीं पहुंचा न दे जेल, कार की बेसिक स्ट्रक्चर से छेड़छाड़ करना पड़ सकता है भारी