Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra ने फिर जारी किया XUV 3XO का Teaser, इन फीचर्स की मिली जानकारी, जानें डिटेल

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 02:00 PM (IST)

    SUV बनाने वाली भारतीय कंपनी Mahindra की ओर से 29 अप्रैल 2024 को नई एसयूवी के तौर पर XUV 3XO को पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने सोशल मीडिया पर SUV क ...और पढ़ें

    Mahindra ने नई SUV Xuv 3XO का दूसरा टीजर जारी किया है। जिसमें कई और फीचर्स की जानकारी मिली है।
    Mahindra ने नई SUV Xuv 3XO का दूसरा टीजर जारी किया है। जिसमें कई और फीचर्स की जानकारी मिली है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई एसयूवी (Mahindra XUV 3XO)को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक और टीजर को जारी किया है। जिसमें नई एसयूवी XUV 3XO के और फीचर्स की जानकारी मिल रही है। कंपनी नई एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को देने की तैयारी कर रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Mahindra XUV 3XO का दूसरा Teaser जारी

    महिंद्रा की ओर से सोशल मीडिया पर नई एसयूवी (XUV 3XO) का दूसरा टीजर जारी किया गया है। कंपनी ने 20 सेकेंड का दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें कई खूबियों की जानकारी भी मिल रही है।

     

    कैसे होंगे फीचर्स

    महिंद्रा की ओर से XUV 3XO के 20 सेकेंड के नए वीडियो को जारी किया गया है। जिसमें एसयूवी के और फीचर्स की जानकारी मिल रही है। दूसरे वीडियो के मुताबिक एसयूवी के एक्‍सटीरियर से इंटीरियर तक की जानकारी को दिखाया गया है। नए वीडियो में एसयूवी के फ्रंट,साइड और रियर लुक की झलक दिखाई गई है। साथ ही रूफ के बाद रियर सीट और डैशबोर्ड की जानकारी को भी दिखाया गया है। वीडियो के मुताबिक Mahindra XUV 3X0 में ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर दिया जाएगा, जिसमें पियानो ब्‍लैक फिनिश का उपयोग किया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर स्‍पॉयलर, वेंटिलेटिड सीट्स, इंटीरियर में क्रोम कलर की सीट्स के साथ ही ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ सिल्‍वर इंसर्ट्स, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप और एएमटी ट्रांसमिशन जैसे कुछ फीचर्स को दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Discount On Volkswagen: फॉक्‍सवैगन की कार और एसयूवी पर April 2024 में मिल रहे लाखों रुपये के ऑफर्स, जानें डिटेल

    पहले मिली थी यह जानकारी

    कंपनी की ओर से कुछ दिन पहले ही इसके पहले टीजर को जारी किया गया था। जिसमें कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स की जानकारी मिल रही थी। इसके साथ ही इसके रियर में XUV 3XO नाम को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    किस सेगमेंट में आएगी Mahindra XUV 3XO

    माना जा रहा है कि महिंद्रा अपनी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV300 के फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर XUV 3XO को भारतीय बाजार में 29 अप्रैल 2024 को लॉन्‍च करेगी। यह नई एसयूवी बाजार में मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्‍सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्‍यू जैसी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को तगड़ी चुनौती देगी।

    यह भी पढ़ें- Tesla In India: अब दूर नहीं भारत में टेस्‍ला की एंट्री! शुरू किया Right Hand Drive कारों का उत्‍पादन