विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra Scorpio N को लेकर जारी हुआ नया अपडेट, नहीं मिलेंगे अब ये फीचर्स; चुकानी होगी ज्यादा कीमत

Published: Tue, 30 Jan 2024 11:06 AM (IST)

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन बीते साल 2022 से सेल पर है। इसी कड़ी में महिंद्रा की इस गाड़ी के लिए कुछ ...और पढ़ें

Mahindra Scorpio N को लेकर जारी हुआ नया अपडेट
Mahindra Scorpio N को लेकर जारी हुआ नया अपडेट

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन बीते साल 2022 से सेल पर है। इसी कड़ी में महिंद्रा की इस गाड़ी के लिए कुछ नए अपडेट पेश हुए हैं।

नए अपडेट महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के फीचर्स को लेकर हुए हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है।

इसी के साथ डील सोर्स से मिले अपडेट के मुताबिक लॉअर और मिड स्पेक Z4 और Z6 वेरिएंट्स में कुछ फीचर्स को हटा लिया गया है। वहीं, कुछ फीचर्स को बदले जाने की जानकारी सामने आई है।

Scorpio N Z4, Z6 में नहीं मिलेगा अब ये फीचर

Scorpio N Z4, Z6 में अब ग्राहकों को कूल्ड ग्लव बॉक्स नहीं मिलेगा। Z6 trim को अब पहले से छोटा 4.2 इंच मोनोक्रोम एमआईडी मिलता है।

वहीं कीमत को लेकर मिले नए अपडेट के मुताबिक इन दोनों ही वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। Scorpio N Z4 में 34,000 रुपये और Z6 में 31,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

ये भी पढ़ेंः Tata Tiago CNG के ऑटोमैटिक वेरिएंट में क्या मिल सकती हैं खूबियां, जानिए कब होगी लॉन्च

महिंद्रा डीलर्स को मिली हैं नई जानकारियां

महिंद्रा डीलरों को सूचित किया गया है कि IMCR (इंटीग्रेटेड मटेरियल कॉस्ट रिडक्शन) के रूप में, Scorpio N Z4, Z6 वेरिएंट अब कूल्ड ग्लव बॉक्स के साथ नहीं आएंगे।

कूल्ड ग्लव बॉक्स की सुविधा अब हाइर-स्पेक Z8 और टॉप स्पेक Z8L trims में ही दी जाएगी। इसके अलावा,Z6 वेरिएंट में 7 इंच की कलर TFT स्क्रीन को भी बदल दिया गया है।

इस वेरिएंट में ड्राइवर्स को 4.2 इंच का मोनोक्रोम एमआईडी दिया जा रहा है। इसे लॉअर Z4 ट्रिम में भी देखा जाएगा। एड्रेनॉक्स कनेक्ट फीचर और बिल्ट-इन एलेक्सा कम्पैटिबिलिटी को भी इंफोटेनमेंट सिस्टम से हटा दिया गया है।

फीचर्स में बदलाव के बाद भी कीमत ज्यादा

इन वेरिएंट्स में फीचर को लेकर हुए इन बदलावों के बाद भी ग्राहकों को गाड़ी के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

Scorpio Z4 (15.24-18.51 लाख रुपये) के लिए अब 34,000 रुपये ज्यादा देने होंगे। Z6 trim (16.61-18.30 लाख रुपये) की कीमत अब 31 हजार रुपये ज्यादा चुकानी होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।