Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra Scorpio-N का प्रीमियम फीचर्स वाला किफायती वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 09:00 PM (IST)

    नई Scorpio-N Z8 Select पहले से मौजूद Z8 पेट्रोल-MT से लगभग 1.65 लाख रुपये सस्ती है जबकि Z8 सिलेक्ट डीजल-MT Z8 वेरिएंट से लगभग 1.11 लाख रुपये सस्ती है। ...और पढ़ें

    Mahindra Scorpio-N को नया वेरिएंट मिला है।
    Mahindra Scorpio-N को नया वेरिएंट मिला है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra ने Scorpio-N का किफायती वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से Scorpio-N Z8 Select को पेश किया गया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है। इसे रेंज टॉपिंग Z8L वेरिएंट के नीचे और एसयूवी पर मिड-लेवल Z6 वेरिएंट के ऊपर रखा गया है।

    प्राइस और स्पेसिफिकेशन 

    नई Scorpio-N Z8 Select, पहले से मौजूद Z8 पेट्रोल-MT से लगभग 1.65 लाख रुपये सस्ती है, जबकि Z8 सिलेक्ट डीजल-MT Z8 वेरिएंट से लगभग 1.11 लाख रुपये सस्ती है। कार का ये नया वेरिएंट मॉडल में प्रमुख विशेषताएं लाता है, जिसमें एलईडी डीआरएल के साथ डबल बैरल एलईडी हेडलैंप, एलईडी प्रोजेक्टर फॉग लैंप और ओआरवीएम में इंटीग्रेटेड सेक्योंशियल टर्न इंडिकेटर शामिल हैं। इसमें डायमंड-कट 17-इंच के अलॉय व्हील भी मिलते हैं और ये मिडनाइट ब्लैक कलर स्कीम में उपलब्ध होगी।

    यह भी पढ़ें- Bounce Infinity E1+ e-scooter की कीमतों में हुई 24 हजार रुपये की कटौती, इतने दिनों तक उठा सकेंगे ऑफर का लाभ

    इंटीरियर और फीचर्स 

    केबिन में कॉफी-ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री, साथ ही बिल्ट-इन एलेक्सा के साथ एड्रेनॉक्स कनेक्ट मिलता है। ये यूनिट 8 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 7 इंच के टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आती है। नई एड्रेनॉक्स तकनीक एसयूवी में 60 से अधिक कनेक्टेड कार सुविधाएं भी लाती है, जबकि सनरूफ और वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

    इंजन 

    Scorpio-N Z8 Select पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध होगी। 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर 197 bhp और 380 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है, जबकि 2.2-लीटर डीजल 173 bhp और 400 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कनवर्टर से जोड़ा गया है। आप इसे 1 मार्च से डीलरशिप पर खरीद सकते हैं।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान कच्ची सड़क पर फंस गई Mahindra Thar 5-door, वीडियो वायरल