विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra Scorpio N का आया वेटिंग पीरियड, जानिए किस मॉडल के लिए कितना करना होगा इंतजार

Updated: Wed, 28 May 2025 12:01 PM (IST)

महिंद्रा स्कार्पियो एन की बिक्री में तेजी आई है जिससे इसका वेटिंग पीरियड बढ़ गया है। यह भारत में लोकप्रिय एसयूवी में से एक है जो अपने दमदार लुक शक्तिश ...और पढ़ें

Mahindra Scorpio N जानिए किस मॉडल पर कितना है वेटिंग पीरियड!
Mahindra Scorpio N जानिए किस मॉडल पर कितना है वेटिंग पीरियड!

HighLights

  1. दमदार लुक और पावरफुल इंजन के साथ आती है।
  2. दो इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra Scorpio N बिक्री पिछले कुछ महीनों से बढ़ गई है। इसका पता इसके वेटिंग पीरियड से ही चल जाता है। वहीं, भारत में बिकनी वाली पॉपुलर SUV में से एक है। यह काफी दमदार लुक, पावरफुल इंजन और ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी के साथ आती है। इसकी वजह से यह लोगों की पहली पसंद भी बनती है। आइए जानते हैं कि Mahindra Scorpio N के किस वेरिएंट को खरीदने पर कितना इंतेजार करना पड़ेगा।

इंजन और पावरट्रेन ऑक्पशन

Mahindra Scorpio N को दो इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें 2.0 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 200 hp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 2.2 लीटर डीजल Gen II mHawk इंजन के साथ भी पेश किया जाता है, जो 172 hp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के पेश किया जाता है।

Scorpio N का वेरिएंट वाइज वेटिंग पीरियड 

वेरिएंट पेट्रोल मैनुअल (MT) पेट्रोल ऑटोमैटिक (AT) डीजल मैनुअल (MT) डीजल ऑटोमैटिक (AT)
Z2 1.5 महीने तक - 1.5 महीने तक -
Z4 1.5 महीने तक 1.5 महीने तक 1.5 महीने तक 1.5 महीने तक
Z6 - - 1.5 महीने तक 1.5 महीने तक
Z8 सिलेक्ट 2 महीने तक 2 महीने तक 2 महीने तक 2 महीने तक
Z8 2 महीने तक 2 महीने तक 2 महीने तक 2 महीने तक
Z8 कार्बन 1 महीने तक 1 महीने तक 1 महीने तक 1 महीने तक
Z8L 2 महीने तक 2 महीने तक 2 महीने तक 2 महीने तक
Z8L कार्बन 1 महीने तक 1 महीने तक 1 महीने तक 1 महीने तक
4WD - - 3.5 महीने तक 3.5 महीने तक