Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra Thar Roxx की बुकिंग पहले नवरात्र से शुरू होगी, किस तारीख से शुरू होगी डिलीवरी, पढ़ें पूरी खबर

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 01:00 PM (IST)

    Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से 15 August को फाइव डोर थार को लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद इस ...और पढ़ें

    महिंद्रा थार फाइव डोर के लिए कब से शुरू होगी बुकिंग। जानें डिटेल।
    महिंद्रा थार फाइव डोर के लिए कब से शुरू होगी बुकिंग। जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Mahindra Thar Roxx के लिए तीन अक्‍टूबर से शुरू होगी बुकिंग
    2. दशहरे से इस फाइव डोर एसयूवी की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में अगस्‍त 2024 में फाइव डोर थार रॉक्‍स को लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद इसकी बुकिंग और डिलीवरी (Thar Roxx Delivery Date) को कब से शुरू किया जाएगा। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन को दिया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    नवरात्रि में शुरू होगी बुकिंग

    Mahindra Thar Roxx को अगर खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस एसयूवी को नवरात्र के पहले दिन से बुक करवाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसके लिए तीन अक्‍टूबर से बुकिंग लेना शुरू कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Mahindra ने पहली Thar Roxx को किया नीलाम, 1.31 करोड़ रुपये में बिका 'VIN 0001'

    कब से शुरू होगी डिलीवरी

    महिंद्रा की ओर से इस गाड़ी की बुकिंग को नवरात्र के पहले दिन से शुरू किया जाएगा, लेकिन इसकी डिलीवरी दशहरे वाले दिन 12 अक्‍टूबर से शुरू की जाएगी।

    कितना दमदार इंजन

    महिंद्रा की ओर से Thar Roxx में दो इंजन के विकल्‍प दिए जाते हैं। जिनमें दो लीटर की क्षमता का (TGDI), mStallion (RWD) और 2.2 लीटर की क्षमता का mHawk (RWD & 4x4) इंजन का विकल्‍प दिया जाता है। दो लीटर इंजन से इसे मैनुअल ट्रांसमिशन में 119 किलोवाट की पावर और 330 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं 6स्‍पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर से 130 किलेवाट की पावर और 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 2.2 लीटर इंजन के विकल्‍प में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 111.9 किलोवाट की पावर और 330 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क, 6स्‍पीड ऑटोमैटिक से111.9 और 128.6 किलोवाट की पावर और 330 और 370 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    कैसे हैं फीचर्स

    महिंद्रा थार रॉक्‍स में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, टीपीएमएस, पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, ई-कॉल, एसओएस, रियर डिस्‍क ब्रेक, ईएससी, ईबीडी, एबीएस, हिल होल्‍ड, ईएसएस, एड्रेनॉक्‍स कनेक्टिड कार, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 26.03 सेमी एचडी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, सराउंड व्‍यू कैमरा, Level-2 ADAS, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल, रियर एसी वेंट, ऑटो हैडलैंप, रियर वाइपर और वॉशर, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, पुश बटन स्‍टार्ट, क्रूज कंट्रोल, 18 और 19 इंच टायर, पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, ड्यूल टोन इंटीरियर, जिप और जैप ड्राइविंग मोड, स्‍नो, सैंड और मड टैरेन मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    कंपनी की ओर से इसे छह वेरिएंट्स के विकल्‍प के साथ लॉन्‍च किया है। इसके 2WD वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 20.49 लाख रुपये रखी गई है। इसके फोर व्‍हील ड्राइव वेरिएंट्स की कीमतों की घोषणा होना अभी बाकी है।

    यह भी पढ़ें- 2 लाख की Down Payment के बाद ले आएं Mahindra Thar Roxx का MX1 RWD वेरिएंट, पढ़ें पूरा फाइनेंस प्‍लान