Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra Thar Roxx के फ्रंट लुक की पहली झलक आई सामने, पुरानी थार के मुकाबले दिखे कई बदलाव

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 01:22 PM (IST)

    Mahindra Thar Roxx Front Unveiled महिंद्रा थार रॉक्स का नया फोटो टीजर आया है। इस फोटो टीजर में फ्रंट-एंड डिजाइन को दिखाया गया है। जिसमें पुरानी थार के ...और पढ़ें

    Mahindra Thar Roxx 15 अगस्त को लॉन्च होगी।
    Mahindra Thar Roxx 15 अगस्त को लॉन्च होगी।

    HighLights

    1. नए छह-स्लॉट ग्रिल दिए गए हैं।
    2. LED डेटाइम रनिंग लैंप दिया गया है।
    3. टेललैंप के डिजाइन को अपग्रेड किया गया है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा थार रॉक्स 15 अगस्त को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। महिंद्रा अपनी अपकमिंग एसयूवी के लिए नए-नए टीजर जारी कर रही है और अब उन्होंने थार रॉक्स के फ्रंट फेसिया को रिवील किया है। थार रॉक्स में न केवल 5-डोर वर्शन देखने के लिए मिलेगा, बल्कि इसके एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी कई बदलाव देखने के लिए मिलेंगे।

    महिंद्रा थार रॉक्स के डिजाइन कई बदलाव

    महिंद्रा थार रॉक्स के नई टीजर इमेज में थार रॉक्स के फ्रंट-एंड डिजाइन को दिखाया गया है। इसमें नया छह-स्लॉट ग्रिल, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप के साथ ही थोड़ा और गोलाकार एलईडी हेडलैंप का एक नया सेट दिया गया है, जो प्रोजेक्टर सेटअप का इस्तेमाल करता है। मौजूदा थार की एक शिकायत यह रही है कि इसका हेडलैंप काफी कमजोर हैं, जिसमें नए थार में बदलाव देखने के लिए मिल सकता है।

    वहीं, इसके साइड में डायमंड-कट एलॉय व्हील्स का एक नया सेट देखने के लिए मिलेगा। इसके लो वेरिएंट में स्टील व्हील और व्हील कवर मिल सकते हैं। पीछे के दरवाजों के लिए डोर हैंडल को सी पिलर पर रखा जाएगा। पीछे की तरफ दिए टेललैंप के डिजाइन को अपग्रेड किया गया है।

    यह भी पढ़ें- कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की बिक्री में हुई 7% बढ़ोतरी, जुलाई में Hyundai Creta रही टॉप पर

    महिंद्रा थार रॉक्स के फीचर्स

    नई थार के फीचर्स की बात करें तो इसमें नया बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने के लिए मिलेगा। जिसे पहले नई XUV 3XO में देखा जा चुका है। इसके साथ यह Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ होगा। इसमें नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट पार्किंग कैमरा भी दिया गया है।

    खबरें और भी

    महिंद्रा थार रॉक्स का कैसा होगा इंजन

    इसमें XUV700 और स्कॉर्पियो N जैसे इंजन देखने के लिए मिलेंगे। इसमें 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर स्टैलियन टर्बो-पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिल सकते हैं। इसके इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 16 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- 2025 Kia K8 अट्रैक्टिव कूप डिजाइन के साथ लॉन्च, लग्जरी इंटीरियर के साथ मिलता है हाइब्रिड इंजन