Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    April 2024 में खरीदना चाहते हैं Mahindra Thar, तो कितना करना होगा इंतजार, जानें किस वेरिएंट पर है कितना वेटिंग पीरियड

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 11:00 AM (IST)

    महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन एसयूवी को ऑफर किया जाता है जिसमें Thar जैसी एसयूवी भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra Tha ...और पढ़ें

    Mahindra की ओर से Thar एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इस पर कितनी वेटिंग है। आइए जानते हैं।
    Mahindra की ओर से Thar एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इस पर कितनी वेटिंग है। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से बाजार में Thar एसयूवी को ऑफर किया जाता है। एसयूवी की क्षमता और दमदार इंजन के कारण इसकी बाजार में काफी मांग रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके किस वेरिएंट पर कितनी वेटिंग चल रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    कितना है वेटिंग पीरियड

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra Thar पर April 2024 में अधिकतम 10 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि एसयूवी के कुछ वेरिएंट्स को कम से कम 1.5 महीने में ही खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से वेटिंग पीरियड कम करने के लिए उत्‍पादन बढ़ाने से लेकर कई तरह की कोशिश की जा रही हैं।

    थार के 4X4 पर कितनी वेटिंग

    महिंद्रा थार के 4X4 को दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक एसयूवी के इन वेरिएंट्स पर 1.5 महीने से लेकर दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- महिंद्रा Xuv700, Scorpio और Scorpio N पर कितनी है वेटिंग, जानें डिटेल

    4X2 वेरिएंट्स पर कितनी वेटिंग

    कंपनी की ओर से कम कीमत वाली थार को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के 4X2 वेरिएंट्स की बाजार में काफी ज्‍यादा मांग है। जानकारी के मुताबिक नौ से दस महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी की थार एसयूवी के 4X2 वेरिएंट्स में 1.5 लीटर डीजल, दो लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जाता है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    महिंद्रा थार की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत 11.25 लाख रुपये है। जबकि इसके 4X4 वेरिएंट की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत 14.30 लाख रुपये है। थार के 4X2 विकल्‍प के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 14 लाख रुपये तक है। वहीं इसके 4X4 टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 17.60 लाख रुपये तक है।