Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कब लॉन्च होगी 5 डोर वाली Mahindra THAR, कंपनी ने किया तारीख का खुलासा

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sat, 27 May 2023 01:29 PM (IST)

    वर्तमान में मौजूद थ्री-डोर थार फिक्स्ड हार्ड टॉप और कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप के विकल्प के साथ उपलब्ध है। लेकिन इसमें भी मेटल टॉप नहीं मिलता है। इस तरह नई ...और पढ़ें

    2024 में लॉन्च होगी 5 डोर वाली थार
    2024 में लॉन्च होगी 5 डोर वाली थार

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑटो निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घोषणा की है कि 5 डोर वाली थार को साल 2024 में लॉन्च किया जाता है। हाल ही में महिंद्रा थार की कुल 1 लाख से अधिक गाड़ियों की बिक्री की सूचना मिली थी। थार लवर्स इस 5 डोर जिम्नी का तेजी से इंतजार कर रहे हैं। Mahindra Thar SUV को अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया था और इसका सीधा मुकाबला Force Gurkha से है। आइये जानते हैं इस अपकमिंग गाड़ी में क्या कुछ मिलेगा खास?

    भारत में जल्द ही 5-डोर वाली महिंद्रा थार को लॉन्च कर दिया जाएगा और बहुत से लोग इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी लोगों के कहने पर 5-डोर वाली महिंद्रा थार का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि इसे खरीदना सही रहेगा या नहीं। तो इसकी खासियतों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। ताकि आप पहले से ही इसको खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं।

    कैसी होगी 5 डोर थार ?

    उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग महिंद्रा 5-डोर थार को मेटल हार्ड टॉप के साथ लाया जा सकता है, जो कि किसी मॉनीकर के लिए पहली बार होगी। बता दें कि वर्तमान में मौजूद थ्री-डोर थार फिक्स्ड हार्ड टॉप और कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप के विकल्प के साथ उपलब्ध है। लेकिन इसमें भी मेटल टॉप नहीं मिलता है। इस तरह नई थार में यह एक महत्वपूर्ण अपडेट हो सकता है।

    Mahindra Thar 5-डोर कीमत

    कंपनी इसे Maruti Jimny से कम सस्ती कीमत पर रख सकती है। फिलहाल Mahindra Thar 5-डोर को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आपको बता दें कि महिंद्रा थार 3-डोर को कंपनी 10.54 लाख रुपये के बेस प्राइस पर बेचती है, वहीं ये 16.78 लाख रुपये तक जाती है। दोनों ही कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली की हैं।

    खबरें और भी