Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नए साल का आगाज, Mahindra की इन गाड़ियों के साथ; Thar भी लिस्ट में शामिल

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 09:02 AM (IST)

    Mahindra Mahindra जनवरी 2023 में अपनी XUV400 इलेक्ट्रिक SUV और नया थार 4X2 वेरिएंट लॉन्च करने करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दे कंपनी ने ...और पढ़ें

    Mahindra upcoming cars see list and all details here
    Mahindra upcoming cars see list and all details here

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में महिंद्रा की गाड़ियों का दबदबा शहर से लेकर गांवों तक में बरकरार है। नए साल के आने में अब कुछ ही दिन बाकी है। वहीं कंपनी 2023 में अपनी कई नई कारें लॉन्च करने वाली है। वाहन निर्माता कंपनी 26 जनवरी को 5 डोर वाली एसयूवी लेकर आने वाली है। चलिए आपको संक्षिप्त में जानकारी देते हैं।

    Mahindra XUV400

    भारतीय बाजार में Mahindra XUV400 देश में घरेलू वाहन निर्माता कंपनी की पहली शुद्ध इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसे तीन वेरिएंट -बेस, ईपी और ईएल में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसकी कीमत 17 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक हो सकती है। नई Mahindra इलेक्ट्रिक SUV 39.5kWh Li-ion बैटरी पैक के साथ आएगी जो 148 bhp की पावर और 310Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। ये एक बार फुल चार्ज  पर 456 km तक रेंज प्रदान करती है। यह .3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल करने में सक्षम है।

    MAHINDRA THAR 4X2

    वाहन निर्माता कंपनी अपनी सबसे अधिक लोकप्रिय Mahindra Thar SUV के अधिक किफायती 4X2 वेरिएंट को पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी इस नई महिंद्रा एसयूवी को जनवरी 2023 से ब्रिकी के लिए उपलब्ध भी करेगी। इस नए 117bhp, 1.5L डीजल और मौजूदा 2.0L पेट्रोल इंजन के साथ पेश भी किया जा सकता है। इसके साथ ही इसे 6 स्पीड के मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।  ऑफ-रोड SUV के नए 2WD, 1.5L डीजल वेरिएंट की कीमत लगभग 10 लाख रुपये हो सकती है।

    MAHINDRA THAR 5-DOOR

    5 डोर वाली महिंद्रा थार का अनावरण 73 वें गणतंत्र दिवस  – यानी 26 जनवरी 2023 को किया जा सकता है। ये 3 -डोर वाली थार से काफी लंबे व्हीलबेस के साथ आ सकती है। SUV को पावर देने के लिए समान 2.2L mHawk डीजल और 2.0L mStallion पेट्रोल इंजन हो सकता है। 5-डोर थार को 4X2 और 4X4 ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    मात्र 10 लाख रुपये से कम में खरीदें ये स्पोर्टी लुक वाली कारें , यहां पढ़ें डिटेल्स

    क्रिसमस और न्यू ईयर ट्रिप पर जाने से पहले अपनी कार में रखें ये 5 जरूरी चीजें, हंसी-खुशी पूरा होगा सफर