यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Electric सेगमेंट में धमाल मचाने के लिए तैयार है महिंद्रा, लिस्ट में शामिल हैं XUV.e8, XUV.e9 सहित ये नाम
Mahindra Upcoming Electric SUVs महिंद्रा आगामी सालों में ईवी सेगमेंट के भीतर कई गाड़ियां लॉन्च करने वाली है। निर्माता का फोकस ईवी सेगमेंट में अपनी पकड ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा इन दिनों कई ईवी पर काम कर रही है। सेगमेंट के प्रति ग्राहकों के बढ़ते रुझान को देखते हुए निर्माता आगामी सालों में कई कार लॉन्च करेगी। यहां महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने वाले हैं।
Mahindra XUV.e8
Mahindra XUV.e8 महिंद्रा की लोकप्रिय XUV700 SUV पर आधारित है। महिंद्रा XUV.e8 में इसके आंतरिक दहन इंजन (ICE) समकक्ष से अलग करने के लिए एक दोबारा से डिजाइन किया गया फ्रंट फेसिया होगा। इसमें बड़ा इंटीरियर होगा जिसकी लंबाई 4740 मिमी, चौड़ाई 1900 मिमी और ऊंचाई 1760 मिमी और व्हीलबेस 2,762 मिमी है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें एक ऑल-व्हील-ड्राइव पावरट्रेन भी देखने को मिलेगा।
Mahindra XUV.e9
इस अपकमिंग ईवी को XUV.e8 के ही कूप संस्करण के तौर पर लाया जाएगा। इसके बारे कहा जा रहा है कि इसमें अधिकतर फीचर्स वही देखने को मिलेंगे, जो XUV.e8 में दिए जाएंगे। इसके अलावा इंटीरियर के पैमाने पर भी ये कई समानताओं को XUV.e8 के साथ जारी रखेगी। इसकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन अगले सालों में इसकी एंट्री हो सकती है।
Mahindra BE.05
इसे स्पोर्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर पेश किया जाएगा। इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कहा गया है कि इसे अगले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। इसकी लंबाई 4,370 मिमी, ऊंचाई 1900 मिमी, 1635 मिमी हाईट और इसका व्हीलबेस 2,775 होगा।
खबरें और भी
Mahindra BE.07
लिस्ट में आखिरी स्थान पर महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट में BE.07 का नाम शामिल है। इसको लेकर भी तमाम तरह के अपडेट्स आ रहे हैं। उम्मीद है कि इसे आगामी सालों में पेश किया जाएगा।